Breaking
Sat. Apr 27th, 2024

दूसरी बार माता-पिता बने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, पोस्ट शेयर कर बताया बेटे का नाम

By MPHE Feb 20, 2024
दूसरी बार माता-पिता बने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, पोस्ट शेयर कर बताया बेटे का नाम
दूसरी बार माता-पिता बने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, पोस्ट शेयर कर बताया बेटे का नाम

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है। ये कपल दूसरी बार पेरेंट्स बना है। पिछले काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि अनुष्का प्रेगेंट है और जल्द मां बनने वाली हैं। अब इन कयासों का एक्ट्रेस ने विराम लगा दिया है। अभिनेत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर खुद अपने मां बनने की खुशखबरी साझा की है।

दूसरी बार मां बनीं अनुष्का
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ने खुद अपने दूसरे बच्चे का एलान किया। कपल ने अपने जॉइन पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है ‘बेहद खुशी और प्यार से हम आपको खुशखबरी दे रहे हैं कि 15 फरवरी को हमारे घर बेबी बॉय और वामिका के छोटे भाई ‘अकाय’ का जन्म हुआ है। हम इस वक्त में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे हमें प्राइवसी देने का भी आग्रह करते हैं।

सेलेब्स दे रहे हैं बधाई
इस पोस्ट पर फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स कपल को बधाई दे रहे हैं। एक्टर रणवीर सिंह ने लिखा, आलिया भट्ट ने लिखा, ये कितनी सुंदर है बधाई हो। सोनम कपूर ने लिखा, बधाई हो। दिया मिर्जा ने लिखा, बधाई हो…हमारा बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद।

By MPHE

Senior Editor

Related Post