Breaking
Sun. May 19th, 2024

डेढ़ साल में बनी 25% सड़क, फिलिंग नहीं कराई, वाहन निकालने में परेशानी

By MPHE Dec 29, 2023
डेढ़ साल में बनी 25% सड़क, फिलिंग नहीं कराई, वाहन निकालने में परेशानी
डेढ़ साल में बनी 25% सड़क, फिलिंग नहीं कराई, वाहन निकालने में परेशानी

जबलपुर ( हिन्दी एक्सप्रेस)। चंडाल भाटा ट्रांसपोर्ट नगर में जब डेढ़ साल पहले सीमेंट कांक्रीट सड़क का काम शुरू हुआ तो यहाँ के व्यापारियों ने कहा कि अब खराब सड़क से मुक्ति मिल सकेगी। व्यापारियों की खुशी ज्यादा दिन तक टिक नहीं सकी। ठेकेदार ने 25 फीसदी सड़क बनाकर काम बंद कर दिया। इससे ट्रांसपोर्ट नगर में आने वाले टुक चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि यहाँ पर वर्ष 2011 में सड़क बनाई गई थी। 12 साल में सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। ऊँची-नीची सड़क पर हो रहीं दुर्घटनाएँ
व्यापारियों की परेशानी उस समय और बढ़ गई जब ठेकेदार ने सड़क के किनारे फिलिंग तक नहीं की। ऊँची और नीची सड़क होने से वाहनों का संतुलन बिगड़ रहा है। इससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। पिछले एक साल में कई ट्रक और ऑटो पलट चुके हैं। हालत यह है कि व्यापारी अपने ट्रांसपोर्ट के सामने ट्रक भी नहीं खड़ा करवा पा रहे है। इसके बाद भी सड़क के किनारे फिलिंग नहीं कराई जा रही है। पानी निकासी के लिए नाली तक नहीं चंडाल भाटा ट्रांसपोर्ट नगर में पानी निकासी के लिए नाली तक नहीं है। निस्तार का पानी सड़क पर बह रहा है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। यहाँ के व्यापारी नगर निगम से कई बार नाली निर्माण की माँग कर चुके हैं। अभी तक नाली नहीं बनाई गई है। टैक्स के साथ लीज रेंट की वसूली व्यापारियों का कहना है कि 38 एकड़ में फैले चंडाल भाटा ट्रांसपोर्ट नगर में 572 प्लॉट हैं। नगर निगम द्वारा व्यापारियों से कॉमर्शियल टैक्स के साथ लीज रेंट की भी वसूली की जा रही है। यहाँ के व्यापारियों से हर साल लगभग 2 करोड़ रुपए टैक्स वसूला जाता है। इसके बाद भी यहाँ पर विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। आखिरी बार यहाँ पर 12 साल पहले सड़क बनाई गई थी। इसके साथ ही यहाँ पर पानी निकासी के लिए नाली तक नहीं है। चंडाल भाटा ट्रांसपोर्ट नगर में डेढ़ साल पहले सीमेंट कांक्रीट सड़क का काम शुरू किया गया था, बार-बार नोटिस देने के बाद भी ठेकेदार द्वारा काम में तेजी नहीं लाई गई। अब ठेका टर्मिनेट करने की कार्रवाई की जा रही है। सत्येन्द्र चक्रवर्ती, संभागीय अधिकारी नगर निगम

By MPHE

Senior Editor

Related Post