बिहार विधानसभा चुनावों के लिए कराए गए लगभग सभी एग़्जिट पोल बीजेपी और जनता दल (यूनाइटेड) के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की जीत दिखा रहे हैं.
एग्ज़िट पोल में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के गठबंधन वाला महागठबंधन पिछड़ता दिख रहा है. वहीं चुनावी राजनीति में पहली बार उतरे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को ज़्यादा से ज़्यादा दो-तीन सीटें मिलने की संभावना जताई गई है.
हालांकि कई बार एग्ज़िट पोल और मतदान के नतीजों में अंतर देखा गया है. इसलिए ये इसलिए ये साफ़ करना ज़रूरी है कि ये अंतिम नतीजे नहीं हैं. फिर भी राजनीतिक दलों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है.
राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में हुई वोटिंग के बाद नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे. लेकिन एग्ज़िट पोल के नतीजों ने एनडीए में उत्साह भर दिया है.
