बकरीद के लिए किसने तैयार करा दिए ‘इको फ्रेंडली बकरे’, कहा- होली, दिवाली की तरह

देश के कई हिस्सों में बकरीद मनाई जा रही है। कई राज्यों में सरकार ने बकरीद की छुट्टी 27 मई तो किसी ने गुरुवार यानी 28 मई को तय की है। बकरीद पर यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इस बीच भोपाल के एक हिंदू संगठन ने बकरीद पर पर्यावरण बचाने के लिए अनोखी पहल शुरू की है। यह संगठन इको फ्रेंडली बकरीद के लिए मिट्टी के बकरे बेच रहा है और मुस्लिम युवाओं को कुर्बानी के लिए उपलब्ध करा रहा है। इनकी कीमत प्रति बकरा 1000 रुपए रखी गई है। संगठन का कहना है कि वे इस तरह का प्रयास पिछले 3 साल से कर रहे हैं।

इको फ्रैंडली बकरीद का आह्वान करने वाले इस हिंदू संगठन का नाम हिंदू उत्सव समिति है। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी का कहना है कि बकरीद के लिए इस बार हमने इको फ्रैंडली बकरों को तैयार किया है। ये बकरे मिट्टी के हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह होली और दीवाली का त्योहार इको फ्रेंडली हो सकता है तो बकरीद क्यों नहीं… ऐसा करने से न सिर्फ बेजुबान जानवरों की जान बच सकेगी, बल्कि पर्यावरण की भी रक्षा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *