Breaking
Mon. May 20th, 2024

कैबिनेट विस्तार पर बोले सीएम मोहन यादव- केंद्रीय नेतृत्व करेगा फैसला

By MPHE Dec 16, 2023
कैबिनेट विस्तार पर बोले सीएम मोहन यादव- केंद्रीय नेतृत्व करेगा फैसला
कैबिनेट विस्तार पर बोले सीएम मोहन यादव- केंद्रीय नेतृत्व करेगा फैसला

भोपाल, एजेंसी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रिमंडल के विस्तार पर कहा- इस मामले में फैसला यशस्वी नेतृत्व करेगा।
बताया जा रहा है कि अगले दो दिन में डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। ये भी बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल के संभावित नामों की सूची तैयार है। ये सूची दिल्ली भेजी गई है। दिल्ली से ही अंतिम मुहर लगेगी। मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। कुछ नामों को लेकर पार्टी में मंथन चल रहा है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को उज्जैन से शुरू हो रही विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर
शुक्रवार की कॉन्फ्रेंस में शुक्रवार को सभी जिलों के कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस भी की। वे पुलिस मुख्यालय भी पहुंचे, जहां उन्होंने कानून व्यवस्था पर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के साथ ही कई मुद्दों पर मीडिया से बात की। मध्यप्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर सीएम डॉ मोहन यादव ने लगातार दूसरे दिन कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की। जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत 16 दिसंबर को उज्जैन के दशहरा मैदान से होगी। मुख्यमंत्री इसमें शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री इसमें जुड़कर इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यात्रा हर पंचायत में जाएगी और शहरों में हर 10 हजार की आबादी पर एक कार्यक्रम होगा। यात्रा का समापन 26 जनवरी 2024 को होगा। सीएम ने निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान आने वाले आवेदनों पर तुरंत कार्यवाही करना है। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ देना है। कलेक्टरों की जिम्मेदारी होगी कि आवेदक के केंद्रीय योजना में अपात्र होने की दशा में उसे सूचना देनी होगी। उन्होंने यात्रा में जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने के लिए भी कहा है। मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार एक्शन में दिख रहे हैं।शुक्रवार शाम को वह पुलिस मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने बैठक लेकर कानून व्यवस्था की जानकारी ली और क्राइम कंट्रोल के निर्देश दिए। उन्होंने स्ट्रु से स्व के पद पर कार्यवाहक प्रमोशन 15 दिन में करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तर पर पुलिस बैंड की बात भी कही है। बैठक में एसीएस होम डॉ. राजेश राजौरा और डीजीपी सुधीर सक्सेना समेत सभी सीनियर पुलिस ऑफिसर मौजूद रहे। इससे पहले क्वा।क्त पहुंचने पर जवानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

By MPHE

Senior Editor

Related Post