Breaking
Tue. Apr 30th, 2024

जबलपुर में भारी उलटफेर के बीच भाजपा खेमे में खुशी, कांग्रेस में मायूसी

By MPHE Dec 3, 2023
जबलपुर में भारी उलटफेर के बीच भाजपा खेमे में खुशी, कांग्रेस में मायूसी
जबलपुर में भारी उलटफेर के बीच भाजपा खेमे में खुशी, कांग्रेस में मायूसी

 जबलपुर। रविवार सुबह सात बजे से शुरू हुई मतगणना दोपहर डेढ़ बजे तक अपने 10वें से लेकर 13वें राउंड तक में पहुंच गई है। गणना की एक बात खास नजर आई कि जो प्रत्याशी एक बार आगे हुआ फिर वह पीछे लगभग नहीं आया। उत्तर विधानसभा में जरूर मुकाबला कांटे का होने के कारण कभी भाजपा प्रत्याशी अभिलाष पांडे तो कभी कांग्रेस प्रत्याशी विनय सक्सेना आगे-पीछे चल रहे हैं। मतगणना के बढ़ते दौर के साथ ही राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं की धड़कनें भी घटती-बढ़ती दिख रही हैं।

पश्चिम विधानसभा जबलपुर की वीआइपी सीटों में शामिल

जबलपुर की वीआइपी सीटों में शामिल पश्चिम विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राकेश सिंह पहले राउंड से ही आगे चल रहे हैं। वे अपने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के तरुण भनोत से बारहवे राउंड में 21 हजार 904 मतों से आगे हैं। राकेश सिंह को 66867 मत मिले हैं तो भनोत को 44963 मत मिले। मतगणना फिलहाल जारी है। इसी तरह कांग्रेस पूर्व विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी लखन घनघोरिया अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंचल सोनकर से पहले राउंड से ही आगे हैं।

घनघोरिया 82975 मत लेकर 29 हजार 247 मतों से आगे

13वें राउंड में घनघोरिया 82975 मत लेकर 29 हजार 247 मतों से आगे चल रहे हैं। सोनकर को 53725 मत मिले हैं। उत्तर मध्य विधानसभा में भाजपा के अभिलाष पांडे 4822 मतों से आगे हैं। कांग्रेस के विनय सक्सेना को 35 हजार 807 मत मिले तो पांडे को 40 हजार 629 मत मिले हैं। यह फासला लगातार आगे-पीछे हो रहा है। आठों विधानसभा में सबसे रोचक मुकाबला इसी सीट पर देखने को मिल रहा है। बता दें कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा और कांग्रेस ने जिले में चार-चार विधानसभा सीटें जीती थीं।

जीत के पहले ही आभार के पोस्टर

पूर्व विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की निर्णायक बढ़त को देखते हुए उनके समर्थकों ने दोपहर डेढ़ बजे से ही जनता के आभार के पोस्टर विधानसभा क्षेत्र में लगा दिए। वहीं पाटन से भाजपा प्रत्याशी अजय विश्नोई के अलावा मतगणना स्थल पर कोई प्रत्याशी नजर नहीं आया। अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिखे विश्नोई ने मीडिया से चर्चा कर अपने आप को मजबूत बताया।

सात में भाजपा, एक में कांग्रेस प्रत्याशी आगे

मतगणना के राउंड बढ़ने के साथ ही तस्वीर भी लगभग साफ होती नजर आ रही है। जिले की आठ विधानसभा सीटों पर भाजपा सात और कांग्रेस पूर्व विधानसभा सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। कैंट, पश्चिम, उत्तर, बरगी, पनागर, सिहोरा, पाटन में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं तो पूर्व विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी लखन घनघोरिया बढ़त बनाए हुए हैं।

विधानसभा पश्चिम

पश्चिम विधानसभा से 12वां राउंड

राकेश सिंह-बीजेपी 66867

तरुण भनोत-कांग्रेस 44963

विधानसभा उत्तर

राउंड-10

भाजपा-अभिलाष 53675

कांग्रेस-विनय सक्सेना 41401

पनागर विधानसभा

राउंड 11

भाजपा-इंदु तिवारी, 72664

कांग्रेस-राजेश पटेल 52184

विधानसभा पाटन

सातवां चरण

अजय विश्नोई भाजपा-49207

नीलेश अवस्थी कांग्रेस-34273

सिहोरा विधानसभा

12वां चरण

भाजपा संतोष बरकड़े-67618

कांग्रेस एकता ठाकुर-37532

बरगी विधानसभा नौवां चरण

नीरज सिंह भाजपा- 61808

संजय यादव कांग्रेस-29145

By MPHE

Senior Editor

Related Post