Breaking
Fri. May 3rd, 2024

Animal Sequel: क्या संदीप रेड्डी वांगा बनाएंगे एनिमल का सीक्वल? मेकर्स ने दिया हिंट, फिर गदर मचाएंगे रणबीर कपूर

By MPHE Dec 2, 2023

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूरइस समय अपनी हाल ही में, रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं। यह फिल्म रणबीर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। बीते दिन 1 दिसंबर को एक्शन ड्रामा ‘एनिमल’रिलीज हुई है और इसे ऑडियंस से भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म तो रिलीज हो गई है, लेकिन अब इसके दूसरे पार्ट की चर्चा भी शुरू हो गई है। फैंस ने सोशल मीडिया पर स्पॉइलर शेयर किया है।

क्या होगा ‘एनिमल’ के सीक्वल का नाम

संदीप रेड्डी वांगाके निर्देशन में बनी ‘एनिमल’ अपने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रही है। इस फिल्म के आखिर में मेकर्स ने हिंट दिया कि ‘एनिमल’ का सीक्वल आना तय है। दरअसल, पोस्ट क्रेडिट सीन में बड़े शानदार तरीके से फिल्म के सीक्वल को सेट किया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि एनिमल के सीक्वल का नाम ‘एनिमल पार्क’ होने वाला है।

By MPHE

Senior Editor

Related Post