Breaking
Thu. May 9th, 2024

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की ग्लव्स फैक्ट्री में आग, 6 की मौत

By MPHE Dec 31, 2023
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की ग्लव्स फैक्ट्री में आग, 6 की मौत
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की ग्लव्स फैक्ट्री में आग, 6 की मौत

घटना के वक्त 10-15 कर्मचारी फैक्ट्री में सो रहे थे

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के वालुज एमआईडीसी में शनिवार 30 दिसंबर देर रात करीब 1 बजे एक हैंड ग्लव्स बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड के अधिकारी मोहन मुंगसे ने बताया- हमें रात में 2-15 बजे फोन पर सूचना मिली। जब हम मौके पर पहुंचे, तो पूरी फैक्ट्री में आग लगी हुई थी। स्थानीय लोगों ने हमें बताया कि छह लोग अंदर फंसे हुए थे। हमने सभी के शव बरामद कर लिए हैं। फैक्ट्री में काम करने वाले वर्कर ने बताया कि जब आग लगी, तब फैक्ट्री बंद थी। 10-15 वर्कर्स फैक्ट्री में सो रहे थे। आग लगने के बाद कुछ वर्कर्स बाहर निकलने में कामयाब रहे। आग लगने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें देखकर तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

By MPHE

Senior Editor

Related Post