श्रीराम भजन हैशटेग के साथ लोग अपनी रचनाएं शेयर करें

श्रीराम भजन हैशटेग के साथ लोग अपनी रचनाएं शेयर करें
श्रीराम भजन हैशटेग के साथ लोग अपनी रचनाएं शेयर करें

मेंटल-फिजिकल हेल्थ पर जोर : अक्षय बोले- एक्टर्स जैसी बॉडी न बनाएं

रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 108 वें एपिसोड पर देश को संबोधित किया। मोदी ने कार्यक्रम में मुख्य रूप से फिट इंडिया अभियान पर चर्चा की। उन्होंने चेस ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, एक्टर अक्षय कुमार और क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर से मेंटल और फिजिकल हेल्थ की टिप्स सुनवाई। पीएम ने 108 वें एपिसोड की शुरुआत 108 अंक के महत्व के बारे में बताते हुए की। उन्होंने कहा कि हमारे यहां 108 अंक का महत्व, उसकी पवित्रता एक गहन अध्ययन का विषय है। 108 बार मंत्र जपा जाता है। मंदिरों में 108 सीढयां होती है। इसलिए ये एपिसोड मेरे लिए और खास हो गया है। इसके बाद मोदी ने फिट इंडिया, फिजिकल हेल्थ, मेंटल हेल्थ और न्यूट्रीशिन को लेकर लंबी चर्चा की। मोदी ने आखिर में श्रीराम के भजन को सोशल मीडिया पर शेयर करने की अपील की। उन्होंने कहा- श्रीराम भजन हैशटेग के साथ लोग अपनी रचनाएं शेयर करें। इससे देश के सभी लोग राममय हो जाएंगे। भारत की 2023 की उपलब्धियां गिनाईं: पीएम ने 2023 की चर्चा करते हुए कहा- इसी साल नारी शक्ति वंदन पारित हुआ। इसी साल नारी शक्ति वंदन बिल भी पारित हुआ। नाटो-नाटो गाने को ऑस्कर मिला। इस साल खिलाड़‌यों ने भी देश का नाम बढ़ाया। साथ ही भारत इनोवेशन हव बन रहा है। ग्लोबल इंडेक्स रैंक में हम आज 40वें रैंक पर हैं। भारत बन रहा इनोवेशन का हब
पीएम ने कहा कि भारत का इनोवेशन हब बनना इस बात का प्रतीक है कि हम रुकने वाले नहीं हैं। 2015 में हम ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 81वें रैंक पर थे आज हमारी 40वीं रैंक पर हैं। इस साल भारत में फाइल होने वाले पेटेंट की संख्या ज्यादा रही है, जिसमें करीब 60 प्रतिशत डोमेस्टिक फंड्स के थे। क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में में इस बार सबसे अधिक संख्या में भारतीय यूनिवर्सिटी शामिल हुई हैं। मेंटल हेल्थ के लिए पीएम का मंत्र : भारत के प्रयास से 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स के रूप में मनाया गया था। इससे इस क्षेत्र में काम करने वाले स्टार्टअप्स को बहुत सारे अवसर मिले हैं। फिजिकल हेल्थ को लेकर दिलचस्पी जिस तरह से बढ़ रही है, उससे इस क्षेत्र से जुड़े कोचेस और ट्रेनर्स की डिमांड भी बढ़ रही है। आज फिजिकल हेल्थ और वेल बिंग की चर्चा तो खूब होती है, लेकिन इससे जुड़ा एक और बड़ा पहलू मेंटल हेल्थ का है। झारखंड के गांव की चर्चा: पीएम ने झारखंड के आदिवासी गांव के बारे में बात की। गढ़वा जिले के मंगलों गांव के बच्चों के कुडुख भाषा में शिक्षा दी जा रही है। इस स्काल नाम कार्तिक उरांव आदिवासी कुडुख स्कूल है, जिसमें 300 आदिवासी बच्चे पढ़ते हैं।कुडुख उरांव आदिवासी समुदाय की मातृभाषा है। कुडुख की अपनी लिपी भी है, जिसे तोलंग सिकी नाम से जाना जाता है। भाषा विलुप्त ना हो इसके लिए समुदाय ने बच्चों को इसी भाषा में शिक्षा देने का फैसला किया है। मातृभाषा में पढ़ाए जाने से बच्चों का पढ़ाई का स्तर सुधरा है। उनकी सीखने की गति तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अगस्त 2019 में फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की थी। इसी दिन खेल दिवस भी मनाया जाता है। फिट इंडिया मूवमेंट का मकसद देश के नागरिकों और विशेष रूप से छात्रों के जीवन में फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ावा देना है। मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। 30 अप्रैल 2023 को मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया था।