Breaking
Wed. May 8th, 2024

न्यू ईयर पर महाकाल में शीघ्र दर्शन व्यवस्था नहीं

By MPHE Dec 31, 2023
न्यू ईयर पर महाकाल में शीघ्र दर्शन व्यवस्था नहीं
न्यू ईयर पर महाकाल में शीघ्र दर्शन व्यवस्था नहीं

चलित भस्म आरती में फ्री एंट्री, हनुवंतिया, पचमढ़ी, मांडू में डांस-डिनर, एडवेंचर भी

भोपाल, एजेंसी। 2023 विदा होने को है। न्यू ईयर 2024 के वेलकम का काउंटडाउन शुरू हो गया है। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज से दो दिन यानी 1 जनवरी तक 12 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसे ध्यान में रख 29 दिसंबर से ही व्यवस्थाएं बदल दी गई हैं। 1 जनवरी को 250 रुपए देकर शीघ्र दर्शन व्यवस्था बंद रहेगी। आज श्रद्धालुओं को चलित भस्म आरती दर्शन कराए गए। यह व्यवस्था 5 जनवरी तक रहेगी। एंट्री फी है। 2024 का स्वागत करने के लिए मध्यप्रदेश के टूरिस्ट प्लेस में डांस, डिनर, एडवेंचर एक्टिविटी के साथ बहुत कुछ खास है। पचमढ़ी में पहली बार जंगल में नाइट स्टे के लिए टेंट सिटी बनाई गई है। हनुवंतिया में आज रात रॉक बैंड परफॉर्म करेगा। गणगौर नृत्य से न्यू ईयर का वेलकम होगा। मांडू में गाला डिनर रखा गया है। G-20 समिट के दौरान राष्टपति द्रौपदी मुर्मू ने ल-20 राष्ट्राध्यक्षों को गाला डिनर पर आमंत्रित किया था। गाला डिनर उसे कहते हैं, जिसमें बड़ी संख्या में मेहमानों को पार्टी दी जाए जबकि गाला नाइट में डिनर के साथ डांस और एंटरटेनमेंट का भी इंतजाम होता है। इस बार नए साल के पहले दिन आप महाकाल लोक भी घूम सकते हैं। धर्म नगरी उज्जैन में यह पहली बार होगा, जब महाकाल लोक घूमने वालों के लिए अलग लाइन लगेगी। ऐसे भक्त, जिन्हें सिर्फ महाकाल लोक में जाना है, वे चार धाम मंदिर से अलग लाइन में लगकर पिनाकी गेट से महाकाल लोक में प्रवेश कर सकेंगे। इसी गेट से बाहर आ सकेंगे। मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि श्रद्धालुओं को चारधाम से प्रवेश मिलेगा। शक्तिपथ होते हुए महाकाल लोक में प्रवेश कर सकेंगे। फैसिलिटी सेंटर और फिर टनल होते हुए गणेश मंडपम से दर्शन कर निर्माल्य द्वार से बाहर होंगे। गणेश मंदिर और फिर हरसिद्धि मंदिर से वापस चारधाम मंदिर पहुंचेंगे। उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए जूते स्टैंड, पानी, पार्किंग, शेल्टर की व्यवस्था की जाएगी। भजन मंडली के भी इंतजाम किए जाएंगे। साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। त्रिवेणी संग्रहालय और मंदिर परिसर में मेडिकल कैम्प की व्यवस्था कर रहे हैं। भक्तों को महाकाल मंदिर दर्शन के लिए करीब 1 किलोमीटर पैदल चलना पड़ेसगा। बैरिकेड से महाकाल लोक होते हुए महाकाल मंदिर में एंट्री दी जाएगी। VIP बेगमबाग से प्रवेश कर यहीं बनी पार्किकंग में गाड़ी पार्क कर सकेंगे। निर्माल्य गेट से इन्हें एंट्री मिलेगी।
हनुवंतिया टापू पर जल महोत्सव चल रहा है। यह फरवरी 2024 तक चलेगा। यहां टेंट सिटी में कॉटेज का किराया 8 हजार 5 सौ से लेकर 12 हजार रुपए तक है। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए टूरिज्म डिपार्टमेंट ने म्यूजिशियन राहुल अय्यर और उनके रॉक बैंड को बुलाया है। आज 31 दिसंबर की नाइट रॉक बैंड के साथ कल्चरल प्रोग्राम में निमा ? के गणगौर नृत्य की परफॉर्मेंस भी होगी। महोत्सव के लिए अधिकृत कंपनी सनसेट डेजर्ट के मैनेजर प्रणव सिंह ने बताया कि इस बार तीन कैटेगरी रॉयल, लग्जरी, डीलक्स में 100 कॉटेज तैयार किए हैं। इनमें 12 रॉयल, 50 लग्जरी और 38 डीलक्स कॉटेज हैं। न्यू ईयर को लेकर 70त्न कॉटेज बुक हो चुके हैं।

By MPHE

Senior Editor

Related Post