Breaking
Sun. May 19th, 2024

Bhajan Lal Sharma: संघ से पुराना नाता, पहली बार चुनाव लड़ा और जीते; पढ़ें राजस्थान के नए CM भजन लाल की कहानी

By MPHE Dec 12, 2023
Bhajan Lal Sharma: संघ से पुराना नाता, पहली बार चुनाव लड़ा और जीते; पढ़ें राजस्थान के नए CM भजन लाल की कहानी
Bhajan Lal Sharma: संघ से पुराना नाता, पहली बार चुनाव लड़ा और जीते; पढ़ें राजस्थान के नए CM भजन लाल की कहानी

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा होंगे। शर्मा सांगानेर सीट से चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने हैं। उन्होंने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से शिकस्त दी थी। विधायक दल की बैठक से पहले हुए फोटा सेशन में वे चौथी पंक्ति में बैठे थे। कुछ देर भाजपा ने उनका नाम प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के लिए घोषित कर दिया।

 

संघ के करीब है शर्मा 

भजन लाल शर्मा सामान्य वर्ग से हैं। संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं। लंबे समय से वे संघ से जुड़े हुए हैं। साथ पार्टी में भी उनकी अच्छी पकड़ है।

 

भरतपुर के रहने वाले हैं 

भजन लाल शर्मा की उम्र 55 साल है। वे पोस्ट ग्रेजुएट हैं। शर्मा मूलरूप से भरतपुर के रहने वाले हैं। लेकिन, पार्टी ने उन्हें जयपुर जिले की सांगनेर विधानसभा सीट से पहली बार टिकट दिया था। जहां से जीत दर्ज कर वे विधायक बने हैं।

 

दस साल से प्रदेश महामंत्री

भजन साल शर्मा दस साल से भाजपा प्रदेश महामंत्री हैं। इससे पहले पहले यह मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

 

पिछले चुनाव में पार्टी ने नहीं दिया था टिकट

2003 में भरतपुर की नबई सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन छज हजार वोट से हार का सामना करना पड़ा था। 2018 में शर्मा ने भाजपा से टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने उनकी मांग को दरकिनार कर दिया था।

 

शर्मा बैठे थे चौथी पंक्ति में

विधायक दल की बैठक से पहले ग्रुप फोटो सेशन हुआ था। इस दौरान भजनलाल शर्मा चौथी पंक्ति में बैठे हुए थे। वहीं, दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा दूसरी पंक्ति में बैठे थीं। विधानसभा अध्यक्ष बनाए गए वासुदेव देवनानी पहली पंक्ति में बैठे थे।  जबकि वसुंधरा राजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बगल वाली कुर्सी पर बैठीं हुईं थी।

By MPHE

Senior Editor

Related Post