Breaking
Mon. May 20th, 2024

राशिफल 12 दिसम्बर 2023

By MPHE Dec 11, 2023
राशिफल 12 दिसम्बर 2023
राशिफल 12 दिसम्बर 2023

शुभ संवत 2080, शाके 1945, सौम्य मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष, हेमंत ऋतु, गुरु
गोष्ठ, उदय पूर्वे शुक्रोदय पूर्वे तिथि 30, मंगलवासरे, अनुराधा नक्षत्रे, घृणयोगे, चतुष्पदकरणे, वृश्चिक की चंद्रमा, अमावस्या मूल प्रारंभ दिन के 11/44 बुध 21/30 तथापि उत्तर दिशा की यात्रा शुभ तथा उत्तम लाभदायक होगी।
आज जन्म लिए बालक का फल…….
आज जन्म लिया बालक योग्य बुद्धिमान, चतुर, चपल, चंचल, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता, अधिवक्ता, शासक, प्रशासक, शिक्षक, लेक्चरार, प्रोफेसर, प्रिंसपल, तथा इंजीनियर, ठेकेदार, शासकीय, अशासकीय, ठेका, पुलिया रोड निर्माण कराने वाला, उत्तम व्यापारी तथा पार्टी संगठक होगा।

मेष :- व्यय बाधा, स्वभाव में उद्विघ्नता तथा दुख, कष्ट अवश्य ही होगा, समय का ध्यान अवश्य रखे ।

वृष :- किसी आरोप से बचे, कार्यगति मंद रहेगी, क्लेश व अशांति अवश्य बन जाएगी, ध्यान दें।

मिथुन :- योजनाएं पूर्ण होगी, धन लाभ होगा, आशानुकूल सफलता का हर्ष अवश्य ही होगा, ध्यान दें।

कर्क :- इष्ट मित्र सुख वर्धक होगे, कार्यगति में सुधार होवे, विचारे हुए कार्य अवश्य ही बनेंगे।

सिंह :- सामथ्र्य और धन अस्त-व्यस्त हो, सतर्कता से कार्य अवश्य ही निपटा लेवे, ध्यान देवे।

कन्या :- मनोबल उत्साह वर्धक होवे, कार्य गति में सुधार होवे, घरेलू चिताएं कम होगी।

तुला :- मानप्रतिष्ठा के साधन बने, स्त्रीवर्ग से सुख और शांति अवश्य ही बन जाएगी।

वृश्चिक:- अग्नि चोट आदि का भय होगा, व्यर्थ धन का व्यय होगा, रुके कार्य अवश्य ही बनेंगे।

धनु :- तनाव क्लेश व अशांति, मानसिक विभ्रम उद्वेग तथा मानसिक भय बना ही रहेगा।

मकर :- विवाद ग्रस्त होने से बचिएगा, तनाव क्लेश तथा मानसिक अशांति अवश्य ही होगी।

कुम्भ :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, इष्ट मित्र सुखवर्धक अवश्य होगे।

मीन :- भोग ऐश्वर्य की प्राप्ति, समय उल्लास में बीतेगा तथा मनोवृत्ति उत्तम बनेगी, ध्यान रखे।

By MPHE

Senior Editor

Related Post