Breaking
Mon. May 20th, 2024

राशिफल 6 दिसम्बर 2023

By MPHE Dec 5, 2023
राशिफल 6 दिसम्बर 2023
राशिफल 6 दिसम्बर 2023

शुभ संवत 2080, शाके 1945, सौम्य गोष्ठ, मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष, हेमंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पूर्वे तिथि नवमी, बुधवासरे, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्रे, प्रीत योगे, तैतिलकरणे, कन्या की चंद्रमा, रोग विमुक्ता, स्नान मु.
औषधि सेवन व्यापार मुहूर्त तथापि दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ होगी।
आज जन्म लिए बालक का फल……

आज जन्म लिया बालक योग्य बुद्धिमान, सुंदर सुशील, कोमल हृदय वाला, जिद्दी, हठी, अपनी चलाने वाला, दूध की डेरी वाला, चूने तथा छुई डोलोमाईट तथा टाइल्स का व्यापारी, उद्योगपति, कुशल चालक होगा।

मेष :- बैचेनी उद्विघ्नता से बचिए समय पर सोचे हुए कार्य अवश्य ही बनेंगे, समय का ध्यान दें।

वृष :- चिंताएं कम होंगी, सफलता के साधन जुटायें, व्यावसायिक क्षमता में वृद्धि अवश्य ही होगी, कष्ट होवे ।

मिथुन :- सफलता के साधन जुटाये, व्यावसायिक क्षमताओं में वृद्धि अवश्य बनेंगी, कार्य व्यवसाय अवश्य बढ़े।

कर्क :- व्यथ धन का व्यय समय व शन्ति नष्ट होवेगी, विघटनकारी तत्व परेशान करेंगे, ध्यान रखें।

सिंह :- भोग एश्वर्य से स्वास्थ्य नरम रहेगा, विरोधी वर्ग आपको अवश्य ही परेशान करेंगे, ध्यान रखे।

कन्या :- समय ठीक नहीं सोचकर चले, समय व धन नष्ट होवे, क्लेश व अशांति, यात्रा से कष्ट होगा।

तुला :- परिश्रम से सफलता के साधन जुटायें कार्य में बाधा उत्पन्न होने से कार्य रुकेंगे।

वृश्चिक :- चोट आदि से बचिए, भाग्य का सितारा बड़ा ही प्रबल होगा, समय सीमा का ध्यान रखे।

धनु :- क्लेश व अशांति से बचिए भाग्य का सितारा बड़ा ही प्रबल होवेगा, चोट चपेट से बचकर चले।

मकर :- परिश्रम विफल होगा, चिंता व यात्रा व्यग्रता तथा स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा।

कुम्भ :- आकस्मिक घटनाओं से कष्ट चोट आदि का भय होगा, ध्यान रखकर कार्य करें।

मीन :- अधिकारियों से कष्ट मित्र सहायक न होवे, समय का ध्यान रखकर कार्य अवश्य करें

By MPHE

Senior Editor

Related Post