राशिफल 20 नवम्बर 2023

राशिफल 20 नवम्बर 2023
राशिफल 20 नवम्बर 2023

शुभ संवत 2080, शाके 1945, सौम्य गोथ, कार्तिक शुक्ल पक्ष, शरद हेमंत ऋतु गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पूर्वे तिथि अष्टमी, सोमवार, घनिथ नक्षत्रे, ध्रुव योगे, विव करणे, कुंभ की चंद्रमा, भद्रा दो. 3/23 पथह ऋत परायण, गोपाष्टमी पंचक प्रा. दिन के 11 बजे तथापि पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ होगी।

आज जन्म लिए बालक का फल……….
आज जन्म लिया बालक स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, जिद्दी, हठी योगी भोगी, तपस्वी, शिक्षक, सेना में सिपाही, सेना नायक, कर्नल, ब्रिगेडियर तथा कुशल वक्ता होगा। अधिवक्ता, शासकीय कर्मचारी, इंजीनियर, प्रोफेसर तथा प्रशासनिक अधिकारी एवं वक्ता प्रवक्ता होगा। बड़ा धर्मज्ञ, दानी मानी तथा प्रवास प्रिय उत्तम कर्ता होगा

मेष :- भाग्योदय कारक व अच्छा समय है। संतान सुख, रोग तथा परेशानी दूर जो जाएगी।

वृष :- यात्रा में धन व्यय, अकारण शरीर कष्ट प्राप्त होगा, किन्तु रुके कार्य पूर्ण अवश्य होंगे।

मिथुन :- व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलेगा, किसी उत्सव में सम्मिलित होंगे, सहयोग मिलेगा।

कर्क :- सोचे हुए सभी कार्य में विघ्न उत्पन्न होगा, मन में अशांति पैदा होगी, ध्यान रखें।

सिंह :- धन का लाभ होगा, आनंद प्राप्त का सुन्दर अवसर प्राप्त होगा, समस्याओं के साथ आगे बढ़ेंगे।

कन्या :- धन का लाभ तथा स्वास्थ्य में सुधार होगा तथा समस्याओं के साथ आय आगे बढ़ेगी।

तुला :- अधिक परिश्रम से लाभ मिलेगा, शत्रु दल उभरेगा, तथा कष्ट पैदा अवश्य करेगा।

वृश्चिक:- दामपत्य जीवन का मधुर संबंध, आनंद अवश्य मिलेगा, संतान से सुख प्राप्त होगा ।

धनु :- विरोधियों से आय, सतर्क रहे, मानसिक तनाव बनें, सर्तकता से कार्य निपटा दे।

मकर :- माता तथा समाज, संता से विपरीत व्यवहार मिलेगा, सर्तकता से कार्य निपटावें ।

कुम्भ:- सामाजिक उत्सव उत्पन्न होंगे, कोई उत्साह पूर्वक समाचार अवश्य ही प्राप्त होगा।

मीन :- स्थिति में कुछ सुधार, स्वास्थ्य की खराबी तथा व्यय भार अवश्य ही बढ़ेगी, ध्यान देवे।