राशिफल 26 नवम्बर 2023

राशिफल 26 नवम्बर 2023
राशिफल 26 नवम्बर 2023

शुभ संवत 2080, शाके 1945, सौम्य गोथ, कार्तिक शुक्ल पक्ष, शरद हेमंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पूर्वे तिथि त्रियोदशी, शनिवार, अश्वनी नक्षत्रे, व्यय योगे, तैतिल करणे, मेष की चंद्रमा, मूल समाप्त दिन के 2/45 व्यापार मुहूत जातकर्म, नामाकरण गृहआरंभ तथापि पूर्व दिशा की यात्रा शुभ होगी।

आज जन्म लिए बालक का फल………
आज जन्म लिया बालक योग्य बुद्धिमान, कुशल, वक्ता, अधिवक्ता, शासक, प्रशासक, उद्यमी, शिक्षक, शिक्षाविद, शिक्षाशापा, लेक्चरार, प्रोफेसर तथा प्रिंसपल, एवं उद्यमी तथा उद्योग स्थापित करने वाला, स्वाभिमानी तथा प्रशासनिक अधिकारी प्रवक्ता होगा।

मेष :- राजकीय सम्मान तथा उच्च पद की प्राप्ति संभव है, पाह्न संतान का सुख अवश्य मिलेगा।

वृष :- धन, स्वास्थ्य, मित्र व कुटुम्बियों से प्रेम व सहयोग बढ़ेगा, रुके कार्य अवश्य ही बन जायेंगे।

मिथुन :- उत्तम विचार भाग्योन्नति होगी, सुख स्वजनों की कमी में मिलन होगा।

कर्क :- जमीन, जायजाद, मकान का लाभ मिलेगा तथा स्वास्थ्य कष्टप्रद होगा, ध्यान रखें।

सिंह :- दाम्पत्य जीवन में उल्लास, पुत्र, भाग्योदय होगा तथा मौसमी प्रकोष्ट तथा कष्ट होगा। ।

कन्या :- दाम्पत्य जीवन आकस्मिक झगड़े होंगे, पड़ोसियों से कष्ट व विवाद बनेंगे ।

तुला :- भाग्योदित व्यावसायिक जीवन में कभी उन्नति के लिए एक नया अवसर प्राप्त होगा।

वृश्चिक :- कार्यसिद्ध होने का योग है, आपको अकेलापन चुभेगा, मन दुखी व उदास होगा।

धनु :- सांसरिक सुखों की प्राप्ति होगी, मित्र मिलाप, आमोद प्रमोद, व्यवहार में नरमी बरतें।

मकर :- शैक्षाणिक प्रगति में बाधा होवे, अनावश्यक व्यय से कार्य बनेंगें, क्रोध में न आवें।

कुम्भ :- चतुराई एवं बौद्धिक विकास तथा अधिकांश प्रयत्नों से निश्चित ही लाभ प्राप्त होगा।

मीन :- विभिन्न रोगों से शरीर पीडति रहेगा, संतान की शिक्षा व खर्च आपको परेशान करेंगे।