Breaking
Sun. May 19th, 2024

राशिफल 3 नवंबर 2023 का

By MPHE Nov 2, 2023
राशिफल 3 नवंबर 2023 का
राशिफल 3 नवंबर 2023 का

शुभ संवत 2080, शाके 1945, सौम्य गोष्ठ, कार्तिक कृष्ण पक्ष, शरद ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पूर्वे तिथि षष्ठी, शुक्रवासरे, आद्रा नक्षत्रे, सिद्ध योगे, गर करणे, मिथुन की चंद्रमा, सर्वार्थ सिद्ध योग, जातकर्म, नामाकरण, औषधि सेवन वाहन क्रय विक्रय पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ होगी।

आज जन्म लिए बालक का फ्ल…
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल,
स्वाभिमानी, शासक, प्रशासक, उत्तम चरित्र वाला, योगी भोगी, शिक्षक जिद्दी हठी, सैनिक, सिपाही मेजर
कमाण्डर तथा सेना नायक होगा। नेवी तथा सेना नायक तथा जनरल तथा इंजीनियर डॉक्टर उत्तम बृद्धि वाला होगा। नेता पार्टी संगठक होगा।

मेष राशि : राजकीय राजकीय सम्मान तथा उच्च पद की प्राप्ति संभव है। स्त्री संतान सुख बना ही रहेगा।

वृष राशि: धन, स्वास्थ्य, मित्र सहयोगियों से प्रेम तथा सहयोग अवश्य ही बढ़ेगा, समय का ध्यान दें।

मिथुन राशि: आप पर विचार भाग्योन्नति होगी, मानसिक तथा आशानुकूल सुख साधनों की वृद्धि होगी।

कर्क राशि: जमीन जायजाद का लाभ मिलेगा, स्वास्थ्य कष्ट संभव है, दुव्यसनों से अवश्य बचें।

सिंह राशि: दाम्पत्य जीवन में उल्लास, पुत्र भाग्योदय होगा तथा मौसमी प्रकोप का कष्ट होगा।

कन्या राशि: आकस्मिक अड़चनें आयेंगी, पड़ोसियों से कष्ट विवाद होगा तथा आप में कमी आएगी।

तुला राशि : भाग्योन्नति, व्यावसायिक जीवन में उन्नति के लिए समय अवसर अच्छा है।

वृश्चिक राशि: कार्य सिद्ध, स्त्री पुरुष आदि में कमी, मन अशांत रहेगा, जीवन सुखी रहेगा, कार्य बनेंगे।

धनु राशिः सांसारिक सुखों की प्राप्ति, मित्र मिलाप, आमोद प्रमोद व्यापार में सफलता मिलेगी।

मकर राशि: शैक्षणिक प्रगति में बाधा होवे, अनावश्यक व्यय से बचे, क्रोध अवश्य बढ़ेगा।

कुंभ राशि: चतुराई व वाकपटुता में वृद्धि, बौद्धिक विकास तथा
अधिकांश प्रयत्नों में विजय होगी।

मीन राशिः विभिन्न रोगों से शरीर पीड़ित रहेगा, पराक्रम, वृद्धि होगी। मनोबल में वृद्धि होगी।

By MPHE

Senior Editor

Related Post