जबलपुर में मतदाताओं को आकर्षित करने बनाए गए आदर्श मतदान केंद्र

जबलपुर में मतदाताओं को आकर्षित करने बनाए गए आदर्श मतदान केंद्र
जबलपुर में मतदाताओं को आकर्षित करने बनाए गए आदर्श मतदान केंद्र

जबलपुर। मतदाताओं से पिछले कई दिनों से लगातार मतदान करने की अपील की जा रही है। इसके अलावा मतदाताओं को आकर्षित करने के आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जो बेहद सुशोभित नजर आ रहा है। मतदान केंद्रों पर सजावट की गई है। मतदान केंद्रों को रंगोली, तोरण आदि से सजाया गया है

सेल्फी पाइंट का उद्देश्य यह है, कि मतदान करने के लिए अधिक से अधिक लोग प्रेरित हो सकें

सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए है। जहां मतदान करने आए मतदाता सेल्फी ले सकेंगे। सेल्फी पाइंट का उद्देश्य यह है, कि मतदान करने के लिए अधिक से अधिक लोग प्रेरित हो सके। आदर्श मतदान केंद्र के अंदर की ओर से खिड़कियों पर पर्दे लगाए गए हैं। मतदान केंद्र में कालीन भी बिछाई जाएगी। स्वागत द्वार भी बनाया गया है। मतदान केंद्रों की सजावट देखकर हर मतदाता में में खासा उत्साह नजर आ रहा है। आज लोकतंत्र के महापर्व का दिन है। मताधिकार का प्रयोग कर मतदाता पर्व मनाएंगे। गोरखपुर की एक एकेडमी की छात्राओं ने वोट की अपील की।

राशी मेश्राम के अनुसार लोकतंत्र के महापर्व में वोट ही एक अधिकार है, जिससे हम अपनी मनचाही सरकार चुनने में मदद कर सकते हैं। मतदान के दौरान एक-एक वोट की कीमत होती है। इसलिए हर किसी को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए।

मतदान केंद्रो में की गई सजावट

निमिषा जायसवाल ने बताया कि मतदान केंद्रो को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया है। इस बार मतदान को लेकर बहुत सारी चीजों में छूट दी जा रही है। प्रत्येक नागरिका का कर्तव्य है, कि मतदान करें। चुनाव लोकतंत्र की अनिवार्य कसौटी है।