म.प्र भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की : उमा भारती का नाम नहीं

म.प्र भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की : उमा भारती का नाम नहीं
म.प्र भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की : उमा भारती का नाम नहीं

भोपाल: मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। शुक्रवार शाम जारी हुई इस लिस्‍ट में बीजेपी के 40 दिग्‍गज नेताओं के नाम शामिल हैं। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और असम के सीएम हिमंत बिस्‍वा भी स्‍टार प्रचारक बनाए गए हैं। वहीं, पूर्व मुख्‍यमंत्री उमा भारती का नाम इस सूची में शमिल नहीं है। सूची जारी होने के पहले ही उमा भारती ने एक बड़ा बयान भी दिया था, उन्‍होंने कहा कि था विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए मैंने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पावर ऑफ अटॉर्नी दे दी है। वे जहां चाहे चुनाव प्रचार में मेरा उपयोग कर सकते हैं।

बीजेपी के 40 स्‍टार प्रचारकों की सूची-

1. नरेंद्र मोदी 2.जगत प्रकाश नड्डा 3. राजनाथ सिंह 4. अमित शाह 5. नितिन गड़करी 6. शिव प्रकाश

7. शिवराज सिंह चौहान 8. सत्‍यनारायण जाटिया

9. विष्‍णुदत्त शर्मा 10.योगी आदित्यनाथ

11.अर्जुन मुंडा 12. पीयूष गोयल

13. नरेन्द्र सिंह तोमर 14. स्मृति ईरानी

15. ज्योदिरादित्य सिन्धिया 16. भूपेन्द्र यादव

17. अश्विनी वैष्णव 18. वीरेन्द्र कुमार खटीक

19. अनुराग ठाकुर 20. देवेन्द्र फड़नवीस

21. हिमंत बिस्वा सरमा 22. कैलाश विजयवर्गीय

23. केशव प्रसाद मौर्य 24. ब्रिजेश पाठक

25. फग्गन सिंह कुलस्ते 26. प्रह्लाद पटेल

27. एस.पी. सिंह बघेल 28. कृष्णपाल गुर्जर

29. मनोज तिवारी 30. जयभान सिंह पवैया

31. हितानंद 32. नरोत्तम मिश्रा 33. गोपाल भार्गव

34. राजेंद्र शुक्ल 35. लाल सिंह आर्य 36. कविता पाटीदार 37. उमाशंकर गुप्ता 38. गणेश सिंह

39. गौरीशंकर बिसेन 40. रामलाल रौतेल ।