Breaking
Sat. Jun 22nd, 2024

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को पुत्र शोक, CM ने दी श्रद्धांजलि

By MPHE Jun 2, 2024
जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को पुत्र शोक, CM ने दी श्रद्धांजलि
जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को पुत्र शोक, CM ने दी श्रद्धांजलि

कलेक्टर दीपक सक्सेना के पुत्र अमोल सक्सेना का रविवार की शाम को दिल्ली में निधन हो गया। उनकी उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है। अपुष्ट सूत्रों से पता चला है कि अमोल सक्सेना रविवार की दोपहर हीट स्ट्रोक से प्रभावित हो गए थे, जिसके कारण उन्हें लगातार काफी उल्टियां हुई। ऐसा माना जा रहा है की डिहाइड्रेशन के चलते ही उनकी जान गई है। बहरहाल कलेक्टर दीपक सक्सेना पर हुए इस वज्रघाट के बाद उनके परिवार में महाशोक का माहौल निर्मित हो गया है। मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कलेक्टर दीपक सक्सेना के पुत्र शोक पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

By MPHE

Senior Editor

Related Post