Breaking
Wed. May 8th, 2024

भोपाल में झमाझम बारिश, पांच साल का टूटा रिकॉर्ड, केंद्रीय मंत्री सिंधिया के विमान की नहीं हुई लैंडिंग

By MPHE Feb 27, 2024

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। इस दौरान भोपाल में झमाझम बारिश हुई।

जिसके चलते कई इलाकों में पेड़ गिरने की खबर आई। वहीं शहर के 15 इलाकों की बिजली गुल हो गई। भोपाल में फरवरी में बारिश का पांच साल का रिकॉर्ड टूटा है।

खराब मौसम की वजह से केंद्रीय मंत्री सिंधिया के विमान की लैंडिंग नहीं हुई है।

बैठक में शामिल होने के लिए सिंधिया भोपाल आ रहे थे। लैंडिंग नहीं होने पर स्पेशल प्लेन से दिल्ली वापस लौट गए हैं।

इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ और नमी के चलते बुधवार तक बादल छाए रहेंगे। साथ ही इन जिलों में 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।

प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 2 दिनों तक प्रदेश का मौसम इसी तरह रहेगा।

नर्मदापुरम, जबलपुर, भोपाल, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलो में बारिश के आसार है। वहीं इंदौर, उज्जैन संभाग में आज बादल छाए रहेंगे।

By MPHE

Senior Editor

Related Post