Breaking
Mon. Apr 29th, 2024

चुनावी साल में किसके हिस्से में क्या आया?

By MPHE Feb 1, 2024
चुनावी साल में किसके हिस्से में क्या आया?Nirmala Sitharaman, India's finance minister, during a news conference in New Delhi, India, on Wednesday, Feb. 1, 2023. Prime Minister Narendra Modis government unveiled a pre-election India budget that cut personal income taxes to boost consumption while ramping up infrastructure spending to spur growth in an economy touted as a bright star amid a gloomy global outlook. Photographer: Prakash Singh/Bloomberg via Getty Images
चुनावी साल में किसके हिस्से में क्या आया?

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का अंतरिम बजट आ गया है। मोदी सरकार की हैट्रिक के लिये जरूरी GYAN यानी गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी पर फोकस किया है।

 

आइये जानते हैं मोदी सरकार की नजर में इन चार जातियों को बजट (Interim Budget 2024) में क्या मिला।

 

‘G’ यानी गरीब : आवास योजना का दायरा बढ़ाया

पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 3 करोड़ घर बनाने का काम पूरा किया है। अगले 5 साल में और 2 करोड़ घर बनाए जाएंगे।

 

इसके साथ ही सरकार योग्य मध्यम वर्ग के लिए अपना घर खरीदने या बनाने के लिए एक आवास योजना शुरू करेगी। किरायेदारों को भी अब अपना मकान नसीब हो सकेगा।

 

‘Y’ यानी युवा : स्टार्टअप को टैक्स में छूट की सीमा बढ़ी

स्टार्टअप को टैक्स में छूट की सीमा एक साल बढ़ाई गई है। स्किल इंडिया मिशन में 1.4 करोड़ युवाओं को ट्रेंड किया गया। 3000 नए आईटीआई बनाए गए। 54 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है।

 

देश में 7 आईआईटी, 16 आईआईआईटी, 7 आईआईएम, 15 एम्स और 390 यूनिवर्सिटीज का निर्माण किया है।

‘A’ यानी अन्नदाता : एग्रीकल्चर के लिए मिले सबसे कम 1.27 लाख करोड़

सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए एग्रीकल्चर सेक्टर को 1.27 लाख करोड़ रुपए दिए हैं। ये पिछले साल के मुकाबले केवल 2,000 करोड़ रुपए ज्यादा यानी 1.6% बढ़ा है।

 

पिछले साल एग्रीकल्चर बजट के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपए दिए थे।कृषि क्षेत्र पर कोई बहुत महत्वपूर्ण घोषणा नहीं की गई। अंतरिम बजट में नीतिगत घोषणा की उम्मीद भी नहीं थी।

 

‘N’ यानी नारी : 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का टारगेट

बजट में लखपति दीदी योजना के तहत 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का टारगेट रखा है। पहले ये टारगेट 2 करोड़ था। इस योजना के तहत अभी तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति बनाया जा चुका है।

 

योजना के तहत महिलाओं को आंत्रप्रेन्योरशिप इंडस्ट्री, एजुकेशन या दूसरी जरूरतों के लिए स्मॉल लोन दिए जाते हैं।

By MPHE

Senior Editor

Related Post