MP की छात्राओं को मिला राखी गिफ्ट: CM मोहन ने सैनेटरी पैड के लिए 57 करोड़ किए ट्रांसफर; खाते में आएंगे इतने रुपए

MP की छात्राओं को मिला राखी गिफ्ट: CM मोहन ने सैनेटरी पैड के लिए 57 करोड़ किए ट्रांसफर; खाते में आएंगे इतने रुपए
MP की छात्राओं को मिला राखी गिफ्ट: CM मोहन ने सैनेटरी पैड के लिए 57 करोड़ किए ट्रांसफर; खाते में आएंगे इतने रुपए

राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन में आयोजित हुए स्कूल, कॉलेज की छात्राओं के कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने छात्राओं के खातों में 57.18 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की।

ये राशि सैनिटरी पैड के लिए ट्रांसफर की गई है। ऐसा करने वाला देश में मध्य प्रदेश पहला राज्य है। सीएम मोहन यादव ने 19 लाख 6 हजार 137 छात्राओं के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से 57 करोड़ 18 लाख 41 हजार 100 रुपए की राशि ट्रांसफर की है। प्रदेश की सभी छात्राओं के खाते में 300-300 रुपए आएंगे।

एमपी की बहनें बनेंगी विधायक, सांसद और मंत्री

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM मोहन यादव ने कहा कि हमारी एक बेटी 10 बेटों के बराबर है। रक्षाबंधन 19 अगस्त को है। लेकिन, हमने प्रदेश की 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के लिए ये अभियान चलाया है। हमारे प्रदेश के बहनें लोकसभा-विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण की वजह से विधायक, सांसद, मंत्री और मुख्यमंत्री बनेगी।

सीएम ने रानियों की गाथाओं से दी मिसाल

हम रानी दुर्गावती को जल्द पाठ्यक्रम में लाने वाले हैं। दुर्गावती ने 51 लड़ाई लड़ी थी सभी में जीतीं। झांसी की रानी के अलावा एमपी की 2 रानियां ऐसी हैं जो कि वीरांगना रही। रानी दुर्गावती ने अकबर को 3-3 बार धूल चटाई। मांडव में बाज बहादुर के बड़े नाम को धूल में मिलाने और बाज बहादुर की कब्र खोदने का काम रानी दुर्गावती ने किया।

सीता-गीता सिर्फ नाम रखने के लिए नहीं

सीएम ने कहा कि ये समझने की बात है कि तकनीक एक ऐसी चीज है, जिसे समय के अनुसार धारण करना चाहिए। अहिल्या बाई की वीरता और सामाजिक कार्यों की गाथाएं सब जानते हैं। आज भी बनारस में जो गंगा जी के सामने विश्वनाथ मंदिर में रामेश्वरम से समुद्र जल चढ़वाने की व्यवस्था है, वो अहिल्याबाई के शासन में ही होती थी।