सीएम ने कहा- चित्रकूट को अयोध्या की तरह बनाएंगे

सीएम ने कहा- चित्रकूट को अयोध्या की तरह बनाएंगे
सीएम ने कहा- चित्रकूट को अयोध्या की तरह बनाएंगे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि चित्रकूट को अयोध्या की तर्ज पर विकसित किया जाएगा क्योंकि यह भगवान राम के जीवन से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण स्थलों में से एक है.

 

उन्होंने कहा, ”चित्रकूट सहित राम वन पथ गमन मार्ग’ के सभी प्रमुख स्थानों का विकास किया जाएगा और इसके लिए पूरी कार्ययोजना तैयार की जाएगी.”

सीएम ने अधिकारियों से कहा कि भगवान कामतानाथ के परिक्रमा पथ का निर्माण जल्द शुरू किया जाए.

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के मंदिरों पर एक किताब भी जारी की जिसमें 155 प्रमुख मंदिरों की तस्वीरें और 6,800 राम मंदिरों के बारे में जानकारी है.

 

मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने राज्य में 1450 किलोमीटर वाले राम वन पथ गमन मार्ग की कार्ययोजना भी साझा की.

 

इस रूट में सतना, पन्ना, कटनी, अमरकंटक, शहडोल और उमरिया सहित 23 प्रमुख धार्मिक स्थल शामिल हैं.