Breaking
Wed. May 8th, 2024

आज का इतिहास 

By MPHE Jan 6, 2024
आज का इतिहास 
आज का इतिहास 

आज ही के दिन “1838” में सैमुएल मोरसे पहली बार दुनिया के सामने टेलीग्राफ तकनीक को लाए थे, जो भविष्य में दूरसंचार का आधार साबित हुआ.

मिस्‍टर बीन के किरदार से दुनिया भर को दीवाना बनाने वाले सर रोवन सेबेस्टियन ने “1955” में दुनिया में रखा पहला कदम.

देश के हरफनमौला खिलाडि़यों में से एक कपिल देव का जन्‍म “1959” में आज के दिन हुआ था.

“1977” में रॉक बैंड ‘सेक्स पिस्टल्स’ के सार्वजनिक तौर पर खराब बर्ताव की वजह से उनके साथ अपना करार रद्द कर दिया.

“1989” में इंदिरा गांधी की हत्या के दोनों दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फाँसी दी गई

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को “1983” में पहली बार आंध्र प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा।

रूस ने “2003” में संयुक्त राष्ट्र से बिना अनुमति लिये इराक के ख़िलाफ़ सैनिक कार्रवाई पर अमेरिका को चेतावनी दी

“2007” में उत्तर प्रदेश का हिन्दी संस्थान की ओर से साहित्य के क्षेत्र में दिये जाने वाले वार्षिक पुरस्कारों के अंतर्गत वर्ष 2007 के भारत भारती सम्मान केदारनाथ सिंह को प्रदान करने की घोषणा हुई

राज्यसभा सदस्य और बंगलुरू के उद्यमी तथा पूंजी और निवेश कंपनी जूपिटर कैपिटल के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव चन्द्रशेखर को “2008” में फिक्की का अध्यक्ष नियुक्त किया गया.

सीरिया की राजधानी दमिश्क में “2012” में आत्मघाती हमले में 26 लोगों की मौत, 63 घायल हुए

नई दिल्ली में “2010” में यमुना बैंक-आनंद विहार सेक्शन की मेट्रो रेलों का परिचालन आरंभ हुआ.

By MPHE

Senior Editor

Related Post