Breaking
Wed. May 1st, 2024

रूस की बमबारी से हिला यूक्रेन, पुतिन की सेना ने 122 मिसाइलों, 36 ड्रोन से हमला किया; 24 की मौत

By MPHE Dec 29, 2023
रूस की बमबारी से हिला यूक्रेन, पुतिन की सेना ने 122 मिसाइलों, 36 ड्रोन से हमला किया; 24 की मौत
रूस की बमबारी से हिला यूक्रेन, पुतिन की सेना ने 122 मिसाइलों, 36 ड्रोन से हमला किया; 24 की मौत

एपी, कीव। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध ने एक बार फिर घातक रूप ले लिया है। इसी बीच रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन के ऊपर 122 मिसाइलों और दर्जनों ड्रोन्स से हमला किया। रूसी हमले में 24 लोगों के मरने की खबर है। यूक्रेन की वायु सेना के एक अधिकारी कहा कि यह युद्ध का सबसे बड़ा हवाई हमला था। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध ने एक बार फिर घातक रूप ले लिया है। इसी बीच रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन के ऊपर 122 मिसाइलों और दर्जनों ड्रोन्स से हमला किया। रूसी हमले में 24 लोगों के मरने की खबर है। यूक्रेन की वायु सेना के एक अधिकारी कहा कि यह युद्ध का सबसे बड़ा हवाई हमला था। यूक्रेन के सैन्य प्रमुख वलेरी जालुजनी ने कहा, यूक्रेन की वायु सेना ने रूस के ज्यादातर हमलों को हवा में मार गिराया। यूक्रेनी वायु सेना ने कहा कि हमने रूस की 158 में से 87 क्रूज़ मिसाइलों और 27 ड्रोनों को मार गिराया है। रूसी हमले में 24 लोगों की मौतों के साथ में 130 से अधिक घायल हो गए हैं। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि आज लाखों यूक्रेनवासी मिसाइलों विस्फोटों की तेज आवाज सुनकर जाग गए। विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि राजधानी कीव में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है।

By MPHE

Senior Editor

Related Post