सुप्रीम कोर्ट जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा आज आएंगे जबलपुर

सुप्रीम कोर्ट जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा आज आएंगे जबलपुर
सुप्रीम कोर्ट जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा आज आएंगे जबलपुर

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा आज जबलपुर आ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त होने के बाद सतीश चंद्र शर्मा पहली बार अपने गृह नगर आ रहें है। जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा के जबलपुर आगमन पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जबलपुर के तत्वधान में सिल्वर जुबली हॉल में आज शाम 4:30 बजे उनका सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया है। संस्कारधानी जबलपुर से वकालत की शुरुआत करने वाले जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में न्यायमूर्ति नियुक्त होने के बाद पदोन्नत होकर कर्नाटक हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने थे। गृह नगर आने पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जस्टिस शर्मा का करेगा सम्मान जबलपुर, मुख्य संवाददाता। हाई कोर्ट बार अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि सतीश चंद्र शर्मा तेलंगाना और फिर दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी रह चुके हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के जज श्री शर्मा को नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से जबलपुर सहित संपूर्ण मध्य प्रदेश का अधिवक्ता समुदाय गौरवांवित महसूस कर रहा है। हाई कोर्ट बार अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा के जबलपुर आगमन पर उनके लिए सम्मान समरोह रखा गया है जिसमें की हाई कोर्ट के कई जस्टिस और वरिष्ठ अधिवक्ता भी उपस्थित रहेंगे। सतीश चंद्र शर्मा 18 जनवरी 2008 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए थे। 15 जनवरी 2010 को स्थाई न्यायाधीश के रूप में उनकी नियुक्ति हुई। 31 दिसंबर 2020 को न्यायाधीश के रूप में कर्नाटक हाईकोर्ट में स्थानांतरित किए गए, और फिर 4 जनवरी 2021 को शपथ ली। बाद में उन्हें 31 अगस्त 2021 को कर्नाटक हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। उन्हें तेलंगाना हाई हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी पदोन्नत किया गया था। वर्तमान में सतीश चंद्र शर्मा सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति है।