बर्फीली हवाओं से ठिठुरा शहर : रात का पारा पहुंचा 8 डिग्री से नीचे, अभी और बढ़ेगी ठंड

बर्फीली हवाओं से ठिठुरा शहर : रात का पारा पहुंचा 8 डिग्री से नीचे, अभी और बढ़ेगी ठंड
बर्फीली हवाओं से ठिठुरा शहर : रात का पारा पहुंचा 8 डिग्री से नीचे, अभी और बढ़ेगी ठंड

दिसंबर माह खत्म होने को ऐसे में ठंड ने भी अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए है। ठंड ने जबलपुर सहित पूरे प्रदेश को चपेट में लिया है। हिमालय से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते ठंड का एहसास अचानक ही बढ़ गया है। हालांकि दिन में ठंड से जरूर लोगों को कुछ राहत मिलती है, लेकिन रात में पारा 7 से 8 डिग्री तक पहुंच रहा है। ऐसे में लोग गर्म कपड़े और अलाव के सहारे रहते है। बीते 24 घंटे में जबलपुर के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड और तेज असर दिखाएंगे। गरीबों के लिए जो रेनबसेरा बने हुए है, वह जबलपुर, मुख्य संवाददाता। हिमालय से आ रही बफैली हवाओं के कारण रात का पारा 7 से 8 डिग्री तक पहुंच गया। ठंड से बचने लोग आग का सहारा ले रहें है। ठंड का असर बढ़ने के साथ ही खुले आसमान के नीचे और फुटपाथ पर रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नगर निगम की तरफ से अभी अलाव की जो व्यवस्था की गई है, वह नाकाफी है। भी अभी तक नहीं खोले गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी दस्तक दे रहा है। माना जा रहा है कि संभवत 22 दिसंबर के बाद इसका असर देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादल छाए रहेंगे, और जैसे ही बादल हटते है तो एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। बहरहाल अभी 2 दिन और ठंड का असर इसी तरह से देखने को मिलेगा। जबलपुर निवासी शेख इरफान बताते है कि दो दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आलम यह है कि ठंड से खून जम जाए। स्थानीय लोगो की मांग है कि ठंड से बचने के लिए लकड़ी की व्यवस्था करे। खुले आसमान और फुटपाथ में रहने वाले गरीबों पर भी सरकार ध्यान दे और उनके लिए कंबल की व्यवस्था करे। शेख इरफान ने बताया कि ठंड से बचने के लिए हम लोग स्वयं लकड़ी खरीद के ला रहें है।