घने कोहरे के बीच कंपकपा रही ठंड न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के पास पहुंचा

घने कोहरे के बीच कंपकपा रही ठंड न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के पास पहुंचा
घने कोहरे के बीच कंपकपा रही ठंड न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के पास पहुंचा

दो दिन तक इसी तरह रहेगा मौसम

जबलपुर, मुख्य संवाददाता। तूफान मिचौंग के कमजोर होने के बाद बारिश होना बंद हो गई हो, लेकिन मध्य प्रदेश सहित जबलपुर के कई शहरों में ठंड का कहर शुरू हो गया है। जिसकी शुरुआत सुबह के कोहरे से हो रहीं है। हालांकि आसमान साफ हो गया है और कोहरे ने सुबह को अपनी चादर से ढक लिया है। वहीं आने वाले 2 दिन तक यही माहौल रहने वाला है। इसके बाद यदि पश्चिमी विक्षोभ ने एक बार फिर असर दिखाया तो बादल- पानी के आसार एक बार फिर बन सकते हैं।
फिलहाल 2 दिन बारिश के आसार नहीं हैं। ऐसा रहा मौसम का मिजाज » शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जो कि सामान्य रहा। वहीं आज शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 3 डिग्री करीब अधिक रहा। आर्द्रता 92 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशा उत्तरी 2 से 3 किमी प्रति घंटा रही। पूर्वानुमान में मौसम शुष्क रहने की संभावना बताई गई है।
इसलिए बढ़ रहा ठंड का असर » मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे के मुताबिक तूफान ‘मिचाँग’ कमजोर हो गया है, लेकिन नमी अभी भी है। दूसरी ओर हवाओं का रुख उत्तरी हो गया है। इससे भी ठंड बढ़ रही है। कई शहरों में रात में भी पारे में गिरावट हुई है। दो दिन बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से एक बार फिर प्रदेश में मौसम बदलेगा और हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।