Breaking
Wed. May 22nd, 2024

मिजोरम में पीपुल्स मूमेंट सबसे बड़ी पार्टी बनीं

By MPHE Dec 4, 2023
मिजोरम में पीपुल्स मूमेंट सबसे बड़ी पार्टी बनीं
मिजोरम में पीपुल्स मूमेंट सबसे बड़ी पार्टी बनीं

इंफाल, एजेंसी। मिजोरम के 40 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में जोरम पीपुल्स मूवमेंट सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। ZPM ने अब तक 14 सीट जीत लीं और 13 पर आगे चल रही है। वहीं सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट के खाते में 6 सीट आईं और चार पर बढ़त मिली है। हालांकि CM जोरमथंगा आइजोल-ईस्ट 1 से चुनाव हार गए। उन्हें ZPM के ललथनसंगा ने हराया। उधर बीजेपी ने दो सीटें जीत ली हैं। पिछली बार पार्टी को एक सीट मिली थी। जबकि कांग्रेस 1 पर आगे है। जोरम पीपुल्स मूवमेंट के नेता लालदुहोमा ने कहा- वह पार्टी की बढ़त देखकर खुश हैं। अगले दो दिनों के बीच मैं राज्यपाल से मिलूंगा। शपथ ग्रहण इसी महीने होगा। छह दलों के गठबंधन से बनी थी जोरम पीपुल्स मूवमेंटः जोरम पीपुल्स मूवमेंट पार्टी शुरुआत में छह क्षेत्रीय दलों का गठबंधन था। जिसमें मिजोरम पीपुल्स कॉन्फ्रेंस, जोरम नेशनलिस्ट पार्टी, जौरम एक्सोडस मूवमेंट, जोरम डिसेंट्रलाइजेशन फंट, जोरम रिफॉर्मेशन फ्रंट और मिजोरम पीपुल्स पार्टी शामिल थीं। 2018 में ZPM ने इसी गठबंधन के साथ
चुनाव लड़ा था और आठ सीटें जीतीं। इसके बाद चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर जुलाई 2019 को पार्टी को रजिस्टर्ड किया। सबसे बड़ी संस्थापक पार्टी, मिजोरम पीपुल्स कॉन्फ्रेंस, 2019 में गठबंधन से बाहर हो गई थी और बाकी बची पांच पार्टियां एक में शामिल हो गईं, जिसे ZPM नाम दिया गया।

By MPHE

Senior Editor

Related Post