Breaking
Mon. Apr 29th, 2024

लंदन के एयरपोर्ट पर लगी आग, ढह गया पार्किंग का हिस्सा, कई लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

By MPHE Oct 11, 2023

London News: इंग्लैंड की राजधानी लंदन के लंदन के ल्यूटन हवाई अड्डे पर आग लग गई है। आग लगने की वजह से पार्किंग का कुछ हिस्सा ढह गया है। इस घटना में पांच लोगों के घायल होने की खबर है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार  लंदन हवाई अड्डे की पार्किंग का कुछ हिस्सा, मंगलवार की रात आग लगने से ढह गया। इससे पांच लोगों को सांस के साथ धुआं अंदर जाने के कारण समस्या होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सभी उड़ानें दोपहर तक निलंबित

हवाईअड्डा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करके बताया कि आग के कारण ल्यूटन हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें दोपहर तक निलंबित कर दी गईं। पाँच लोगों को सांस के साथ धुआं अंदर जाने के कारण समस्या होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दमकल कर्मी और एक एयरलाइन अधिकारी शामिल हैं। छठे व्यक्ति का घटनास्थल पर ही इलाज किया गया। सोशल मीडिया और ब्रिटिश समाचार वेबसाइट पर पोस्ट किए गए वीडियो में पुलिस और दमकल विभाग के वाहन आग की लपटों से घिरी एक बहुमंजिला पार्किंग संरचना के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं।

मंगलवार रात लगी थी आग

मंगलवार की रात करीब नौ बजे आग लगने के बाद टर्मिनल 2 के लिए नवनिर्मित पार्किंग संरचना आंशिक रूप से ढह गई। हवाई अड्डे ने यात्रियों को उक्त क्षेत्र से दूर रहने के लिए कहा। ‘बेडफोर्डशायर फायर एंड रेस्क्यू’, ‘बेडफोर्डशायर पुलिस’ और ‘ईस्ट ऑफ इंग्लैंड एम्बुलेंस’ घटनास्थल पर मौजूद हैं। ल्यूटन हवाई अड्डा मध्य लंदन से लगभग 56 किलोमीटर उत्तर में स्थित है।

By MPHE

Senior Editor

Related Post