अल नीनो सक्रिय, सर्दी का पैटर्न बदला

अल नीनो सक्रिय, सर्दी का पैटर्न बदला
अल नीनो सक्रिय, सर्दी का पैटर्न बदला

अगले तीन महीने में दिन का तापमान 4-5 डिग्री ज्यादा रह सकता है

नई दिल्ली, एजेंसी। मौसम विभाग ने शुक्रवार 1 दिसंबर को सर्दी के सीजन का पूर्वानुमान जारी किया। कहा कि अगले तीन महीनों में देश के अधिकांश हिस्सों में दिन- रात दोनों का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज होने जा रहा है। कुछ स्थानों पर तो यह 4-5 डिग्री तक ज्यादा रह सकता है। हालांकि, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे भी दर्ज हो सकता है, लेकिन ऐसे दिनों की संख्या कम ही रहेगी।
सर्दी का पैटर्न बदला: सर्दी के दौरान इस बार न्यूनतम तापमान का न तो नया रिकॉर्ड बनेगा, न ही टूटेगा, बल्कि दिन के तापमान के नए रिकॉर्ड दर्ज हो सकते हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अभी अल नीनो सक्रिय चरण में है। इससे सर्दी का पैटर्न बदल गया है। प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री तक ज्यादा हो गया है। देश के ज्यादातर हिस्से में रातें गर्म होंगी अगले 3 महीने लद्दाख के सीमांत पूर्वी और सिक्किम को छोड़कर पूरे देश में रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। मप्र, महाराष्ट, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड में दिन में तापमान सामान्य से कम रहेगा। उत्तराखंड, पूर्वी-पश्चिमी यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार में कुछ जगह तापमान सामान्य रह सकता है।
दिसंबर में वेस्टर्न डिस्टर्बेस: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, कोल्ड डे की संख्या पूरे उत्तर पश्चिम, पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम से कम 4 5 दिन कम दर्ज होगी। शीत लहर चलने वाले दिन भी सामान्य से कम दर्ज होंगे। हालांकि, दिसंबर के दौरान एक या दो पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेस) उत्तर-पश्चिमी भारत के हिस्सों में बारिश और बर्फबारी कराएंगे।

आगे स्थितियां ठीक नहीं: जून 2024 तक मौसमी स्थिति अल नीनो के पॉजिटिव बने रहने की संभावना है। अगस्त या उसके बाद ही अल-नीनो के न्यूट्रल फेज में आने के आसार हैं। आईओडी (हिंद महासागर द्विध्रुव) स्थितियां पॉजिटिव बनी हुई हैं लेकिन अब अगले तीन महीने के दौरान
उसके कमजोर होने के आसार हैं। इसका नतीजा अगले साल के मानसून पर देखने को मिल सकता है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते विस्तारा की दो फ्लाइट डायवर्ट की गई

दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण विस्तारा एयरलाइंस की अहमदाबाद से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट यूके 906 को अहमदाबाद वापस भेज दिया गया। वहीं मुंबई से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट यूके954 को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया है। एयरलाइंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी।