नई दिल्ली, एजेंसी। हार्दिक पांड्या के गुजरात टाइटंस छोड़ने पर कटाक्ष करने वाले इरफान पठान ने कहा है कि जब तक रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के रूप में सक्रिय हैं, तब तक इस ऑलराउंडर के लिए मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने की कोई संभावना नहीं है। खिलाड़ियों को रिलीज करने और रिटेन करने की समय सीमा 26 नवंबर को खत्म होने के बाद इस सौदे को अंतिम रूप दिया गया। इरफान पठान ने एक शो के दौरान कहा कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के दिग्गज खिलाड़ी हैं, जिन्होंने उन्हें 5 आईपीएल खिताब दिलाए हैं। वह सक्रिय रहने तक उनके कप्तान रहेंगे और हार्दिक के लिए मुंबई स्थित फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने का कोई मौका नहीं है। इरफज्ञन पठान ने कहा कि मुंबई इंडियंस के पास कई ऑलराउंडर हैं और हार्दिक उस स्थान को मजबूत करने के लिए वापस नहीं लौट रहे हैं। मुंबई भविष्य के बारे में सोच रही है और ऐसा खिलाड़ी चाहती है जो रोहित के टूर्नामेंट से संन्यास लेने के बाद कप्तानी की कमान संभाल सके। यहां गौरतलब है कि हार्दिक 2 साल तक गुजरात टाइटंस के कप्तान बने रहे। उन्होंने 2022 में लीग जीती और 2023 में फाइनल में जगह बनाई थी। हार्दिक को 2015 में मुंबई इंडियंस ने 10 लाख की कीमत के साथ टीम में शामिल किया था और वह मुंबई की चार खिताबी जीत का हिस्सा भी रहे हैं।
Related Posts
रिंकू सिंह से युवी बनने की उम्मीद कर रहे पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर
नई दिल्ली, एजेंसी। भारत के महान पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि रिंकू के अपनी क्षमताओं पर विश्वास…
ICC Rankings : बाबर आजम को भारी नुकसान, विराट कोहली को जबरदस्त फायदा
आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के शानदार मैच इस वक्त भारत में खेले जा रहे हैं। हर टीम एक दूसरे…
Asian Games 2023, IND vs AFG: टीम इंडिया ने क्रिकेट में जीता गोल्ड
IND vs AFG: एशियन गेम्स में पुरुष भारतीय क्रिकेट टीम ने गोल्ड अपने नाम कर लिया है. बारिश के चलते भारत…