विधानसभा चुनाव 2023: शाम 5 बजे तक 66.24 प्रतिशत मतदान

जबलपुर. विधानसभा चुनाव 2023 का मतदान शुरू हो चुका है। प्रत्याशियों, उनके समर्थकों के अलावा मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। सुबह 7 बजे से ही मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की कतारें लग चुकी थीं। इनमें महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा रही। उत्तर मध्य की बात करें तो यहां मतदाताओं ने प्रत्याशियों को संशय में डाल दिया है, वहीं पश्चिम में भी बड़ी संख्या में मतदाता बाहर निकल आए हैं, पूर्व, कैंट, बरगी,पाटन, सिहोरा, पनागर में भी मतदाता स्वयं बाहर निकल रहा है। यही वजह है कि प्रत्याशी संशय में पड़ गए हैं। दोपहर 3 बजे तक 58.09 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

मतदान प्रतिशत सुबह 11 बजे

जबलपुर जिला – 25. 94
जबलपुर उत्तर 98 – 23.13
जबलपुर कैंट 99 – 22.42
जबलपुर पश्चिम 100 -24.30
जबलपुर पूर्व 97 -21.00
जबलपुर पनागर 101 – 27.49
जबलपुर पाटन 95 – 29.54
जबलपुर बरगी 96 – 29.25
जबलपुर सिहोरा 102 – 29.10

दोपहर 3 बजे जबलपुर में 58.09 प्रतिशत मतदान

जबलपुर उत्तर 98 – 54.77
जबलपुर कैंट 99 – 50.44
जबलपुर पश्चिम 100 – 53.93
जबलपुर पूर्व 97 – 49.36
जबलपुर पनागर 101 – 63.45
जबलपुर पाटन 95 – 64.20
जबलपुर बरगी 96 – 61.83
जबलपुर सिहोरा 102 – 64.11

शाम 5 बजे जबलपुर में 66.24 प्रतिशत मतदान

जबलपुर उत्तर 98 – 68.40
जबलपुर कैंट 99 – 52.20
जबलपुर पश्चिम 100 – 60.40
जबलपुर पूर्व 97 – 53.65
जबलपुर पनागर 101 – 72.46
जबलपुर पाटन 95 – 71.20
जबलपुर बरगी 96 – 72.46
जबलपुर सिहोरा 102 – 75.80

युवा मतदाताओं में जबरदस्त जोश

पहली बार बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंच रहे युवा मतदाताओं का जोश व उत्साह देखते ही बन रहा है। वे विकास के साथ अपने भविष्य व अन्य बातों को ध्यान में रखकर वोट कर रहे हैं। आर्ना केशरवानी ने बताया उनका वोट ऐसे प्रत्याशी को गया है जो युवा और विकास की बात करता है। हमें अपने भविष्य के लिए वोट करना है।

चुनावी माहौल में विघ्र न आए इसके लिए दमोह नाका स्थित कंट्रोल एंड कमांड सेंटर को मुख्य कंट्रोल रूप बनाया गया है। जहां से प्रशासनिक अधिकारी पूरे जिले के एक एक मतदान केन्द्र की गतिविधियों व कर्मचारियों पर नजर बनाए हुए हैं। संवेदनशीन क्षेत्रों में पुलिस के अलावा रिजर्व बल केन्द्रीय फोर्स के जवान व अधिकारी तैनात किए गए हैं।