नाम वापसी के बाद कांग्रेस-भाजपा ने झोंक दी प्रचार में अपनी ताकत

नाम वापसी के बाद कांग्रेस-भाजपा ने झोंक दी प्रचार में अपनी ताकत
नाम वापसी के बाद कांग्रेस-भाजपा ने झोंक दी प्रचार में अपनी ताकत

भाजपा का माहौल बनाने आज आ रहे शिवराज, 10 या 11 को पूर्व और पश्चिम में राहुल गांधी करेंगे पदयात्रा

जबलपुर, मुख्य संवाददाता। कल नाम वापसी के बाद अब यह पूरी तरह तय हो गया है कि किस विधानसभा में कितने उम्मीदवार मैदान में हैं और किस पार्टी का बागी पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस के साथ अन्य दलों ने जंहा चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है वहीं प्रत्याशी भी अब दोगुनी ताकत से जनसपंर्क में जुट गये है। प्रत्याशियों की घोषणा और नाम वापसी के बाद अब भाजपा- कांग्रेस दोनों ही दलों के प्रत्याशियों की कोशिश है कि उनके पक्ष में प्रचार करने ज्यादा से ज्यादा स्टार प्रचारक आयें और ऐसे आये प्रचारक आये जिनको सुनने जनता उमड़े साथ ही उनको भी इसका फायदा मिले। भाजपा की ओर से जंहा आज शिवराज सिंह चौहान दोपहर को सिहोरा विधानसभा से चुनाव प्रचार की शुरूआत करेंगे इसके बाद वे पनागर में सभा लेंगे और यहा से वे शाम पांच बजे केंट विधानसभा में रोड शो, पैदल मार्च कर जनसंपर्क करेंगे। शाम बजे उत्तर- मध्य विधानसभा के मानस भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम ७ बजे पूर्व विधानसभा के घमापुर चैक पर आमसभा को संबोधित करेंगे और रात्रि ८ बजे पश्चिम विधानसभा के गुप्तेश्वर मंदिर के बाजू में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसी तरह कांग्रेस की ओर से फिलहाल राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं सांसद राहुल गांधी के यहा आने का कार्यक्रम तय हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खरगे ४ नवंबर को कटंगी शहपुरा में आमसभा को संबोधित करेंगे उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी रहेंगे। वहीं राहुल गांधी जिले की पूर्व विधानसभा एवं पश्चिम विधानसभा में पदयात्रा करेंगे। श्री गांधी के आने की तिथि अभी घोषित नहीं है लेकिन ऐसी संभावना है कि श्री गांधी १० या ११ नवंबर को पदयात्रा में आ सकते है।

दोनों ही दलों में स्टॉर प्रचारकों की चाहत

बताया जाता है भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी ऐसे स्टॉर प्रचारक चाह रहे जिनकी सभा या रैली से उनको मजबूती मिले। कांग्रेस से प्रियंका गांधी के आने की संभावना तो फिलहाल नजर नहीं आ रही लेकिन हो सकता है प्रचार थमते थमते उनके यहा आने का कार्यक्रम बन जाये। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अलावा प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला यहा प्रचार पर आयेंगे। इसके अलावा भाजपा से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डिमांड ज्यादा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता को देखते हुये उनकी रैली या सभा करवाने की चाहत जिले के सभी प्रत्याशियों की हैं। चूंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हाल ही में यहां सभा हो चुकी है इसलिए उनके यहा आने की उम्मीद नहीं है। कांग्रेस भाजपा से स्टार प्रचारक के रूप में कुछ फिल्मी हस्तियों के भी आने