कांग्रेस वोट की नहीं सजा की हकदार : प्रहलाद पटैल

कांग्रेस वोट की नहीं सजा की हकदार : प्रहलाद पटैल
कांग्रेस वोट की नहीं सजा की हकदार : प्रहलाद पटैल

पहले दीवाली फिर मनेगी महादीवाली : केन्द्रीय मंत्री पटैल

सिवनी / बरघाट । केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटैल ने कहा कि कांग्रेस को अब है । वोट देने की जरूरत नहीं है, बल्कि इस पार्टी को सजा देने की आवश्कता है। कांग्रेस नेताओं की इतनी हिम्मत हो गयी है कि वे हमारे संस्कारों और संस्कृति का उपहास उड़ा रहे हैं। में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह मिलकर जनता के बीच झूठ फैलाकर सत्ता में काबिज होने के लिए छटपटा रहे हैं, लेकिन इन पर विश्वास करना घातक होगा। केन्द्रीय मंत्री श्री पटैल आज सिवनी के बरघाट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी कमल मर्सकोले के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आपसे जो भूल बीते चुनाव में हो गयी में थी, उसे सुधारने का इससे अच्छा समय नहीं है।

भाजपा के तीन संकल्प : उन्होंने कहा कि भाजपा अपने तीन संकल्पों पर अडिग है। एक गरीब कल्याण को हर हाल में जमीन पर उतारना । दो, मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और सुरक्षा की रक्षा करना एवं तीसरा आने वाली पीढ़ियों के उज्जवल और खुशहाल जीवन के लिए वातावरण तैयार करना। भाजपा की केन्द्र सरकार और राज्य सरकार अपने इन तीनों संकल्पों के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा के विजन में लोककल्याण की झलक है। कांग्रेस के तीन प्रमुख अवगुण हैं, भय, भ्रम और लालच कांग्रेस इन्हीं तीनों के साथ चुनाव मैदान में हैं, लेकिन हमारी जनता बेहद सजग और समझदार है।

कार्यकर्ता अपने संघर्ष में धार करते रहें: श्री पटैल ने कहा कि जिस तरह किसान भाई फसल काटने से पहले हंसिए धार करते हैं, ठीक वैसे ही भाजपा के कार्यकर्ता अपने संघर्ष की क्षमता को धार देते रहें ताकि 17 नवंबर का यज्ञ निर्विघ्न और सफल हो सके। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं पर ज्यादा दारोमदार है, लेकिन हमारे बुजुर्ग नेताओं के अनुभव और मार्गदर्शन की भी अहम भूमिका है। दोनों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव पार्टी के संगठन की शक्ति और कार्यकर्ता की ऊर्जा ही विजयश्री दिलाती है। प्रत्याशी पार्टी की ओर से केवल प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित होता है।

हम मनाएंगे तीन दीवाली : केन्द्रीय मंत्री श्री पटैल ने कहा कि हम तीन-तीन दीवाली मनाएंगे। मतदान से लेकर 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य-दिव्य मंदिर में मर्यादा पुरषोत्तम भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा तक हम क्रमश दीवाली मनाएंगे। पूरी दुनिया के हिन्दुओं को भाजपा की सरकार ने ये सौभाग्यशाली क्षण प्रदान किया है कि वे हमारे आराध्य श्री राम के विराजमान होने के साक्षी होने का गौरव प्राप्त कर रहे हैं।