Breaking
Mon. May 20th, 2024

भाजपा की नीतियां सदैव जनहित का पर्याय: पटैल

By MPHE Oct 20, 2023
भाजपा की नीतियां सदैव जनहित का पर्याय: पटैल
भाजपा की नीतियां सदैव जनहित का पर्याय: पटैल

छिंदवाड़ा | केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति मंत्री प्रहलाद पटैल ने कहा कि कार्यकर्ता केवल अपने बूथ पर फोकस करे। प्रत्येक कार्यकर्ता जुट जाए कि उसे अपने बूथ में रोज कम से कम दो वोटें पार्टी के लिये बढ़ानी ही हैं। जब ये लक्ष्य हम रखेंगे तो निश्चित सफल होंगे। केन्द्रीय मंत्री पटैल आज छिंदवाड़ा के परासिया के शक्ति सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी ज्योति डेहरिया के समर्थन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम भाजपा के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और प्रेरणास्त्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के वंशज हैं, हम हार नहीं मान सकते। उन्होंने बताया कि श्री मुखर्जी एवं एवं श्री उपाध्याय ने पार्टी को कैसे स्थापित किया और देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करते हुये प्राणों की आहुति भी दे दी। सम्मेलन में परासिया नगर मंडल शक्ति केन्द्र एक व दो (चांदामेटा) के वार्ड प्रमुख एवं महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।

मोदी के गुजरात से सीखना होगा

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात के कार्यकर्ता कई मामलों में हमारे आदर्श हो सकते हैं। वे चुनाव प्रचार में खुद को पूरी तरह से झाँक देते हैं और आश्चर्य ये है कि जितनी वोटों का अनुमान के पर्चियों में लिखकर देते हैं, वो परिणाम आने के बाद सटीक उतरता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भी संगठन के तौर पर हम बेहद मजबूत थे, लेकिन अब हमें फिर से अपनी ताकत को जगाना होगा। उन्होंने कहा कि राजनीति में जो विसंगतियां आज हैं, वे सदा रही हैं इसलिए हम ये तर्क नहीं दे सकते कि समय बदल गया है। हमें हर स्थिति में पार्टी के साथ दीवार बनकर खड़ा होना है। केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति मंत्री ने आज उन युवाओं से संवाद किया, जो पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे हैं। उन्होंने परासिया में आयोजित नव मतदाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा ही है, जो युवाओं और महिलाओं के भविष्य के लिये कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ये कोई मनगढ़ंत बात नहीं है, बल्कि ये प्रमाणिक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो किया है, वो भी स्पष्ट रूप से आपके सामने है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कमल खिलाना देश और समाज के हित में हैं। श्री पटैल ने कहा कि देश का युवा सामाजिक-राजनैतिक क्रांतियों का वाहक होता है और भारत को आज एक क्रांति की आवश्यकता है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में नव मतदातागण उपस्थित रहे।

भाजपा का कार्यकर्ता हर मायने में बेमिसाल

पांढुर्णा । केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल ने पांढुर्णा से बीजेपी के प्रत्याशी प्रकाश उइके के समर्थन में ग्राम सिवनी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिये काम करने के लिये जो जोश भाजपा के कार्यकर्ताओं में है, वो देश की अन्य किसी पार्टी के पास नहीं है और यही हमारी असली शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इस वक्त अपने शिकवे- शिकायतों को भूल जाएं, उन्हें अभिव्यक्त करने के लिये बहुत समय मिलेगा, लेकिन अभी प्रदेश में भाजपा का कमल खिलाने का समय है। भाजपा के कार्यकर्ता जहां भी है अपने आप में एक मिसाल कायम करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र राजनैतिक दल है, जो सिर्फकार्यकर्ताओं के बलबूते पर यहां तक पहुंचा है। शेष दलों में नेताओं की गिनती करना मुश्किल है।

कमल खिलेगा तो कार्यकर्ता का नाम होगा : प्रहलाद

सागर । केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल ने बीजेपी प्रत्याशी शैलेंद्र जैन के समर्थन में सागर विधानसभा के ग्राम गौरझामर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का कमल खिलेगा तो इसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ कार्यकर्ता को ही मिलेगा। जिन्हें आज हम भाजपा के बड़े नेताओं के रूप में देखते हैं, उन्होंने देश में कमल खिलाने के लिये एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में अथक परिश्रम किया है। उन्होंने कहा कि उस परिश्रम को और समृद्ध और व्यापक करने का यही समय है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी पार्टी की सफलतम योजनाओं को लेकर मतदाताओं के पास जाना चाहिए। श्री पटैल ने कहा कि भाजपा एक संगठन के रूप में विधिवत कार्य करती है, इसमें किसी परिवार का ठप्पा नहीं लगा है, ये प्रत्येक कार्यकर्ता के लिये बड़े गर्व और सम्मान की बात है। श्री पटैल ने प्रत्येक कार्यकर्ता से आग्रह किया कि वो अपनी पूरी ताकत के साथ अपनी पार्टी को मजबूत करने में जुट जाए।

By MPHE

Senior Editor

Related Post