Breaking
Mon. Apr 29th, 2024

फ्रांस में रुके 25 भारतीय भी लौटेगे

By MPHE Dec 28, 2023
फ्रांस में रुके 25 भारतीय भी लौटेगे
फ्रांस में रुके 25 भारतीय भी लौटेगे

कोर्ट ने शरण मांगने की अर्जी खारिज की , कहा- बॉर्डर पुलिस ने तय समय में जानकारी नहीं दी

पेररिस, एजेंसी। मानव तस्करी के आरोप में फांस में रोके गए 303 भारतीयों में 276 मंगलवार (26 दिसंबर) को भारत लौट आए थे। अब बाकी बचे 25 भारतीयों को भी वापस भारत भेजा जाएगा। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इन 25 भारतीयों ने फांस में शरण मांगी है और वो वहीं रुक गए हैं। न्यज एजेंसी के मुताबिक, इन लोगों को भी फांस के जज ने बुधवार को आजाद कर दिया। इन लोगों को औपचारिक आधार पर छोड़ा गया है। पेरिस के जज ने कहा- फांस के चार्ल्स द गॉल एयरपोर्ट पर बॉर्डर पुलिस ने समय रहते कोर्ट में मामले की जानकारी नहीं दी। समय सीमा समाप्त होने की को कहा है। दरअसल, 22 वजह से 25 भारतीयों को मुक्त कर दिया गया। इन्हें फांस में पॉलिटिकल असायलम नहीं मिल सकेगा। इनमें वो 2 लोग भी शामिल हैं, जिन पर मानव तस्करी का आरोप लगा था। दोनों लोगों को आरोपों से मुक्त कर दिया गया है। जिन लोगों को छोड़ा गया है, उनमें 5 नाबालिग हैं। इन्हें चाइल्ड वेल्फेयर सर्विस को सौंपा गया है। दूसरी तरफ, मुंबई के स्पेशल डुलक्क (इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) दीपक पांडे ने मानव तस्करी के आरोपों की जांच करने का आदेश दिया है। उन्होंने ष्टडुस्स्त्र ने भी पैसेंजर्स से पूछताछ के संबंध में मुंबई पुलिस को 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने दिसंबर को दुबई से निकारागुआ जा रहे भारतीय नागरिकों वाला विमान वाट्री एयरपोर्ट पर ईंधन भरने के लिए उतरा था। इस दौरान फांस के अधिकारियों को सूचना मिली कि इसमें मानव तस्करी के पीड़ितों को ले जाया जा रहा है, जिसके बाद फ्लाइट को उड़ान भरने से रोक दिया गया था। फ्रेंच न्यूजपेपर ला मोंड की रिपोर्ट के मुताबिक दुबई से फांस पहुंचने वाली फ्लाइट में लोग अपनी मर्जी से आए थे। इसलिए फांस की पुलिस ने मानव तस्करी के एंगल से मामले की जांच बंद कर दी है। अब इसे इमिग्रेशन के कानूनों के उल्लंघन के तौर पर देखा जा रहा है। 4 दिन फांस में रोके जाने के बाद प्लेन 276
भारतीयों को लेकर मंगलवार सुबह मुंबई पहुंचा। इसने 25 दिसंबर की शाम पेरिस के वाट्री एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। यह मंगलवार सुबह 4 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। फांस में विदेशी नागरिकों को 4 दिन से ज्यादा हिरासत में नहीं रख सकते। इसके लिए जज से परमिशन लेनी पड़ती है, जो उनकी हिरासत को 8 दिन बढ़ा सकते हैं। हालांकि गंभीर मामलों में हिरासत का वक्त 24 दिन भी किया जा सकता है। 24 दिसंबर को फांस की एक कोर्ट के 4 जजों ने क्रिसमस की छुट्टियों में भी काम करते हुए हिरासत में रखे गए यात्रियों से पूछताछ करने के बाद विमान के रवाना होने के आदेश दिए थे।

By MPHE

Senior Editor

Related Post