Breaking
Fri. May 3rd, 2024

भारत की मदद से बांध बनाना चाहता है तालिबान

By MPHE Dec 23, 2023
भारत की मदद से बांध बनाना चाहता है तालिबान
भारत की मदद से बांध बनाना चाहता है तालिबान

इस्लामाबाद, एजेंसी। अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा करने वाला तालिबान चित्राल नदी (कुनार नदी) पर बांध बनाना चाहता है। तालिबान शासन ने घोषणा की है कि डेम बनाने में वह भारतीय कंपनी की मदद मांग रहा है। डेम बनने से 45 मेगावाट बिजली बनेगी और 34,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। इस ऐलान के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट सामने आई। बलूचिस्तान के सूचना मंत्री जान अचकजई ने चेतावनी दी, ‘अगर पाकिस्तान को शामिल किए बगैर तालिबान इस बांध पर आगे बढ़ेगा तो इसे दोनों देशों के बीच जंग की शुरुआत का पहला कदम माना जाएगा।’ पाकिस्तान की इस धमकी की बड़ी वजह है- अगर तालिबान योजना में सफल रहा तो खैबर पख्तूनख्वा के 20 लाख लोगों को पानी मिलना मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि कुनार का पानी काबुल नदी में मिलता है, जो इस इलाके की पानी की जरूरतें पूरी करती है। एक जल विशेषज्ञ ने कहा कि पाक कुनार नदी को मोड़ने की क्षमता रखता है। काबुल नदी का कुल प्रवाह 21,000 मिलियन क्यूबिक मीटर है। काबुल नदी में मिलने वाली कुनार 15,000 मिलियन क्यूबिक मीटर जल लाती है, वह पाक से निकलती है। कुनार के प्रवाह को खैबर में पंजकोरा नदी की ओर मोड़ा जा सकता है। अफगानिस्तान के बड़े इलाके में इससे अकाल आ जाएगा। अगस्त 2013 में जब नवाज शरीफ प्रधानमंत्री थे, तब दोनों देशों ने 22,400 करोड़ रु. की लागत से कुनार पर 1,200 मेगावाट के हाइड्रोपावर प्राजेक्ट के लिए करार किया था। पाक ने बाद में इस प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया और दासू बांध बनाने पर जोर दिया। यह बांध अभी खैबर में सिंधु नदी पर निर्माणाधीन है। इस कदम को अफगानिस्तान ने विश्वासघात माना। पाकिस्तान में सिंधु नदी सबसे बड़ी है। यह 18 करोड़ से अधिक लोगों के लिए पानी का प्रमुख स्रोत है। सिंधु की पांच मुख्य सहायक नदियों में काबुल नदी भी शामिल है। जबकि कुनार नदी काबुल नदी की सहायक है। कुनार से पानी घटने का सीधा असर सिंधु नदी घाटी पर पड़ेगा। पाक की 80त्न आबादी सिंधु घाटी में रहती है। सिंधु जीडीपी में 25त्न योगदान देती है।
कुनार को चित्राल नदी के से भी जाना जाता है। यह नाम 480 किमी लंबी है। ये खैबर पख्तूनख्वा से निकलकर उत्तरी पाकिस्तान और पूर्वी अफगानिस्तान से होकर गुजरती है। इसका स्रोत हिंदू कुश पर्वत के ठीक दक्षिण में स्थित है।

By MPHE

Senior Editor

Related Post