Breaking
Sun. May 19th, 2024

कांग्रेस की क्राउड फंडिंग मुहिम की शुरु होगी, नाम रखा डोनेट फॉर देश

By MPHE Dec 16, 2023

पार्टी के हर पदाधिकारियों को देने होंगे 1380 रुपए

नई दिल्ली। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी फंड बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी क्राउड फंडिंग मुहिम की शुरुआत करने जा रही है। कांग्रेस ने इस मुहिम का नाम डोनेट फॉर देश रखा है। 18 दिसंबर को दिल्ली से इसकी शुरुआत होगी। पार्टी ने अपने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को इस मुहिम में कम से कम 1380 रुपए का योगदान देने को कहा। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर क्राउड फंडिंग मुहिम लॉन्च करने की बात कही। वेणुगोपाल ने कहा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अपने ऑनलाइन क्राउडफंडिंग अभियान, डोनेट फॉर देश के लॉन्च की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। यह पहल 1920-21 में महात्मा गांधी के ऐतिहासिक तिलक स्वराज कोष से प्रेरित है और इसका उद्देश्य एक श्रेष्ठ भारत बनाने में हमारी पार्टी को सशक्त बनाना है। अभियान की अफिशियल शुरुआत पार्टी अध्यक्ष 18 दिसंबर को दिल्ली में करेंगे। वेणुगोपाल ने आगे कहा- हम अपने राज्य स्तरीय पदाधिकारियों, हमारे निर्वाचित प्रतिनिधियों, डीसीस अध्यक्षों, पीसीसी अध्यक्षों और एआईसीसी पदाधिकारियों में से प्रत्येक को कम से कम 1,380 रुपये का योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। नेशनल पार्टियों की संपत्ति 1 साल में 1531 करोड़ बढ़ी : इसी साल सितंबर में द एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉस एडीआर की एक रिपोर्ट सामने आई थी। इसके मुताबिक, देश की 8 नेशनल पार्टियों की घोषित संपत्ति 1 साल में 1531 करोड़ रुपए बढ़ गई। 2020-21 में इन पार्टियों की संपत्ति 7,297.62 करोड़ रुपए थी। 2021-22 के दौरान इनकी संपत्ति बढ़कर 8,829.16 करोड़ रुपए हो गई। ये पार्टियां- भाजपा, कांग्रेस, नेशनल कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया सीपीआई), सीपीआई (माओवादी), तृणमूल कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) हैं।

By MPHE

Senior Editor

Related Post