Breaking
Wed. May 1st, 2024

अमेरिका में धमाके के बाद घर तबाह

By MPHE Dec 5, 2023
अमेरिका में धमाके के बाद घर तबाह
अमेरिका में धमाके के बाद घर तबाह

आरोपी ने पुलिस पर फ्लेयर गन से हमला किया

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में एक विस्फोट में पूरा घर तबाह हो गया। दरअसल, आर्लिंगटन शहर में पुलिस को एक संदिग्ध के फ्लेयर गन से फ्यारिंग की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस सर्च वॉरंट के साथ वहां पहुंची। तभी घर में कई राउंड फायरिंग और तेज धमाका हुआ। इसके बाद वहां आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। धमाके में कुछ पुलिस अफसरों को हल्की चोट आई है। घर में धमाके का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद आसपास के कई लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। वहीं बाकियों को घर के अंदर ही रहने की सलाह की गई है। आलिंगटन काउंटी पुलिस के प्रवक्ता ऐश्ले सैवेज ने कहा- हमें सोमवार को शाम करीब 4-45
बजे फ्लेयर गन से फायरिंग की सूचना मिली थी। जब हम लोकेशन पर पहुंचे तो हमने गन चलाने वाले शख्स से को-ऑपरेट करते हुए बाहर आने को कहा। लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। फिर रात करीब 8 बजे घर में विस्फोट हो गया।
जिस घर में धमाका हुआ, उसके पास रह रही एक महिला ने बताया- मुझे ऐसा लगा था जैसे मेरा घर तेजी से हिल रहा हो। पूरे घर में कांच के टुकड़े भर गए थे। मैं एक घंटे तक कांप रही थी। फिलहाल आलिंगटन पुलिस धमाके की जांच कर रही है। घर में धमाका करने वाले व्यक्ति की अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले रविवार को न्यूयॉर्क में एक शख्स ने 2 बच्चों सहित 4 परिजनों की हत्या कर दी थी। हमलावर ने दो पुलिस अफसरों पर भी चाकू से हमला किया था और एक बिल्डिंग में आग लगा दी थी। हालांकि, बाद में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में
हमलावर मारा गया था।

By MPHE

Senior Editor

Related Post