सूरत केमिकल प्लांट में अब “तक 7 की जलकर मौत

सूरत केमिकल प्लांट में अब “तक 7 की जलकर मौत
सूरत केमिकल प्लांट में अब “तक 7 की जलकर मौत

24 घटे बाद मिले कंकाल से पहचान, 8 की हालत नाजुक

सूरत, एजेंसी। गुजरात के सूरत में बुधवार 29 नवंबर को एक केमिकल फैक्ट्री के स्टोरेज टैंक में ब्लास्ट होने से आग लग गई थी। इसमें मरने वालों की संख्या अब तक 7 हो गई है। हादसे के बाद 7 से 8 लोग लापता थे। करीब 24 घंटे बाद घटनास्थल से 7 कंकाल मिले। इसके बाद ही प्रशासन ने 7 लोगों की मौत की पुष्टि की। सभी की जलने से मौत हुई। ब्लास्ट में 20 लोग घायल हैं, जिनमें 8 की हालत नाजुक है। सूरत के फॉयर ब्रिगेड अधिकारी बसंत पारीक के मुताबिक, सचिन इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित फैक्ट्री में देर रात करीब दो बजे एक बड़े टैंक में रखे केमिकल में रिसाव हुआ। इसके चलते विस्फोट के बाद आग लग गई। आग ने फैक्ट्री की पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया। करीब 9 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
कंपनी के अंदर 7 खोपड्‌यां और कंकाल मिले : डीसीपी राजेश परमार ने दिव्य भास्कर से हुई बातचीत में कहा- घटना 29 नवंबर रात करीब दो बजे की है। केमिकल फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने में करीब 10 घंटे का समय लगा। इसके बाद फैक्ट्री में अंदर जाकर जांच की गई तो वहां 7 मानव खोपडयां और कंकाल मिले। कंपनी ने भी 7 कर्मचारियों के गुम होने की जानकारी दे दी थी। सभी नरकंकालों को पोस्टमॉर्टम के लिए सूरत सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस, फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल), सुरक्षा और जांच अधिकारी की मौजूदगी में यह पूरा सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। फोर्बस मैगजीन-2023 ने बिलियनेयर्स की लिस्ट जारी की थी। इसमें दुनिया के 2249 बिजनेसमैन में से 168 भारतीय भी थे। इन भारतीयों में एक नाम इसी कंपनी के सीएमडी अश्विन देसाई का भी था।