कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार से बड़ा कुछ नहीं

कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार से बड़ा कुछ नहीं
कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार से बड़ा कुछ नहीं

केंद्र सरकार ने मोबाइल पर हर महीने 5 हजार रुपए का खर्च बचाया

पाली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान में चुनावी दौरा जारी है। प्रधानमंत्री पाली के जाडन में सभा को संबोधित कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि राजस्थान में महिला अत्याचार बढ़ा है और यहां के मुख्यमंत्री सर्टिफिकेट देते हैं कि वे फर्जी शिकायत दर्ज करवाती हैं। यह महिलाओं का अपमान है। मोदी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने आपके मोबाइल का बिल भी कम कर दिया है। डेटा की 2014 से पहले की कीमत होती तो आज आप जितना डेटा खर्च कर रहे हैं। तो आपको एक मोबाइल पर कम से कम 5 हजार रुपए अधिक खर्च करने पड़ते एक परिवार में कम से कम 4 मोबाइल होते हैं, मोदी ने यह खर्चा बचाया है। राजस्थान में कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार से बढ़ा कुछ नहीं है। कांग्रेस के लिए परिवारवाद ही सब कुछ है। उसके पास तुष्टीकरण के अलावा कुछ नहीं है। दंगाईयों और आतंकियों के हौसले बुलंद हो गए। ऐसी विकृत वाली मानसिकता वाली कांग्रेस को अच्छे से सबक सिखाना जरूरी है। कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन की यह पहली हरकत नहीं है। सनातन को लेकर उन्होंने क्या- क्या कहा, यह सबने देखा है। कांग्रेस और उसके साथी सनातन को खत्म करने का ऐलान कर रहे हैं। सनातन को खत्म करने का मतलब है, राजस्थान की संस्कृति को खत्म करना । महिलाओं और दलितों को लेकर कांग्रेस और इनके गठबंधन के नेता कैसी- कैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। बिहार के नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री अति पिछड़े दलित परिवार से आते हैं, इसलिए उनकी बेज्जति करने में उन्हें आनंद आता है। उन्होंने पाप किया, लेकिन कांग्रेस ने इसे गलत बताने का विवेक नहीं दिखाया। राजस्थान में दलित परिवारों पर अत्याचार पर कांग्रेस ने यही किया है। जब से महिला आरक्षण विधेयक पास हुआ है, तब से घमंडिया गठबंधन ने महिलाओं के विरूद्ध अभियान छेड़ दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया, लेकिन मजाल है कि कांग्रेस के किसी नेता ने आवाज उठाई हो। यही कांग्रेस का असली चेहरा है। महिला विरोधी कांग्रेस कभी महिलाओं का कल्याण नहीं कर सकती। कांग्रेस ने राजस्थान को महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर वन बना दिया है। यहां सीएम कहते हैं कि राजस्थान की बहनो बेटियों ने पुलिस थाने में फर्जी शिकायत दर्ज कराई है। कोई मां-बहन हमारे देश में ऐसा नहीं कर सकतीं। वो कभी झूठ बोलने का नहीं सोचती, इसमें कुछ तो सच होगा। मुख्यमंत्री सर्टिफिकेट देते हैं कि महिलाएं फर्जी शिकायत लिखवा देती हैं। महिलाओं का अपमान करने वाले मंत्री को कांग्रेस ने टिकट दी कांग्रेस के जादूगर की बात दिल्ली में बैठे बाजीगर भी मानने लगे हैं। राजस्थान में कांग्रेस सरकार महंगा पेट्रोल बेचकर कट की कंपनी चलाती है। मैं गारंटी देता हूं कि 3 दिसंबर के बाद भाजपा सरकार बनेगी तो पेट्रोल-डीजल के रेट की समीक्षा की जाएगी। पड़ोसी राज्यों में भाजपा सरकारें सस्ती दरों पर पेट्रोल बेच रही हैं।
राजस्थान में पूरी कोशिश के बाद भी राजस्थान में अब तक 20 लाख घर बना पाए हैं। इनकी संख्या और ज्यादा हो सकती थी। गरीब विरोधी मानसिकता कांग्रेस की है। राजस्थान में हर घर तक नल जल पहुंचाने के काम में भी कांग्रेस ने लूटने का काम किया। आधी आबादी तक पानी नहीं पहुंचा। माता बहनों से उनकी क्या दुश्मनी है, समझ नहीं आ रहा। न उन्होंने काम किया, न होने दिया। मैं दिल्ली पाइप नल के लिए पानी भेजता हूं, यहां कांग्रेसी कागज पर नल लगाते हैं और पैसे डकार जाते हैं। पानी के लिए कांग्रेस से मुक्ति पानी होगी। कांग्रेस विज्ञापनों में पैसे देकर फर्जी लहर चला रही है। लाल डायरी और लॉकर से निकले पैसों पर मुख्यमंत्री धमका रहे हैं। कांग्रेस का यह पाप ज्यादा नहीं चलेगा।