मध्यप्रदेश को विकास की निरंतरता चाहिए

मध्यप्रदेश को विकास की निरंतरता चाहिए
मध्यप्रदेश को विकास की निरंतरता चाहिए

– प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं गरीबी जीकर आया हूं, आपका दर्द समझता हूं
– भाजपा है तो भविष्य बेहतर है, भाजपा है तो विकास है।
-मध्य प्रदेश के सिवनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा ।

सिवनी, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिवनी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के निरंतर विकास चाहिए, मध्य प्रदेश को लगातार सुशासन चाहिए। भाजपा है तो भविष्य बेहतर है। भाजपा के तो विकास है। उन्होंने कहा कि जनता की गारंटी भाजपा को जिताने की है।

सभा में सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा जिलों की विधानसभा क्षेत्रों के 13 भाजपा प्रत्याशी कार्यक्रम सभा में मौजूद हैं। प्रधानमंत्री की जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री द्वय प्रहलाद पटेल व फग्गनसिंह कुलस्ते, भाजपा प्रदेश
मंत्री कविता पाटीदार, सिवनी-बालाघाट सांसद डा. ढालसिंह बिसेन सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हैं।

29 साल बाद आए प्रधानमंत्री

देश के प्रधानमंत्री का 29 साल बाद सिवनी दौरा तय हुआ। 1993 में पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने सिवनी में चुनावी सभा को संबोधित किया था। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी क्षितिज सिंघल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सिवनी आगमन को देखते हुए सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने हेतु किसी भी प्रकार के यूएवी – ड्रोन को उड़ाने प्रतिबंधित करते हुए नो फ्लाईंग जोन घोषित किया है। कलेक्टर से अनुमति लिए बगैर सभी प्रकार के यान को उड़ाना प्रतिबंधित है। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता एवं अन्य सुसंगत प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अभियोजन की कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश प्रधानमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावशील रहेगा।