Breaking
Sun. May 19th, 2024

पहले राहुल गांधी बताएं अपनी जाति व धर्म : प्रहलाद पटैल

By MPHE Oct 16, 2023
पहले राहुल गांधी बताएं अपनी जाति व धर्म : प्रहलाद पटैल
पहले राहुल गांधी बताएं अपनी जाति व धर्म : प्रहलाद पटैल

जबलपुर, का.सं.। केन्द्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद पटैल ने आज राहुल गांधी पर सीधे तौर पर निशाना साधते हुये कहा कि पूरे भारत की जातियों की चिंता करने वाले राहुल गांधी पहले अपनी जाति और धर्म स्पष्ट करें, उसके बाद हम उनके हर सवाल का जवाब देंगे। श्री पटैल ने कहा कि जाति जनगणना केवल सत्ता हथियाने का हथकंडा है, इन्हें किसी भी जाति से कोई प्रेम नहीं है। श्री पटैल ने आज एक निजी न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते हुये राजनीति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि मेरी विनती है कि देश को जातियों में बांटकर जहर बोने का काम न करें। उन्होंने याद दिलाया कि मंडल कमीशन का हश्र कांग्रेस को याद करना चाहिए। भारत जातियों से नहीं एकता और अखंडता से गतिमान है।

भ्रष्टाचार के नाथ का मॉडल है छिंदवाड़ा : केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि छिंदवाड़ा कभी भी विकास का मॉडल नहीं रहा है। अकूत संपदाओं और ऊर्जा से भरा शहर छिंदवाड़ा कमलनाथ के भ्रष्टाचार के शिकंजे में फंसा हुआ है। उन्होंने तथ्य रखे कि छिंदवाड़ा की वन संपदा और संसाधनों का कभी भी कमलनाथ ने उपयोग नहीं किया। श्री पटैल ने दावा किया कि यदि इस बार छिंदवाड़ा में कांग्रेस का सफाया नहीं हुआ तो मुझे अपने राजनीतिक अनुभवों पर पुनर्विचार करना होगा।

प्रियंकाजी को अध्ययन की आवश्कता है : हाल ही प्रियंका गांधी के मंडला दौरे के दौरान दिए एक बयान पर किए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रियंकाजी को अध्ययन की आवश्यकता है। बड़े मंच से लिखी हुई बातें पढ़ना अच्छा नहीं है। भाजपा ने आदिवासियों को पेसा एक्ट दिया है और दूसरे वनाधिकार भी दिए हैं। इसके पर्याप्त प्रमाण हैं हमारे पास। प्रियंकाजी के जितने भी बयान हैं, सब निराधार हैं।

अजय सिंह अपने गिरेबान में झांके : अजय सिंह राहुल से जुड़े एक सवाल पर श्री पटैल ने कहा कि अजय सिंह ने कोल स्कैम में मेरा नाम लिया, जबकि मैं उस वक्त सांसद भी नहीं था। ऐसी स्थिति में अब क्या कहा जाए। कांग्रेस बेहद संकट के दौर से गुजर रही है, लेकिन पार्टी के नेताओं को दिखाई नहीं दे रहा है।

मैं राम नहीं पर अनुज भरत है: पटैल ने अपने छोटे भाई जालम सिंह की सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि मैं राम नहीं हूं, लेकिन मेरा भाई जालम अक्षरश भरत है। अभी भी वही चुनाव लड़ेंगे और सदैव मेरे चुनाव वही लड़ते आए हैं। वे चार बार से विधायक हैं, जिससे उनकी प्रतिष्ठा स्पष्ट हो जाती है। मेरे सभी दौरों में वे साथ चल रहे हैं और चुनाव का सारा प्रबंधन वही देख रहे हैं। मैं लडूं या मेरे अनुज लड़ें पार्टी नरसिंहपुर जिले की चारों सीटें जीतेगी। शिवराज आज भी सबसे लोकप्रिय श्री पटैल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रतिस्पर्धा नहीं है। निसंदेह आज भी मप्र में शिवराज सिंह चौहान सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। नेताओं में होड़ की बात केवल कांग्रेस करती है। दरअसल कांग्रेस विकास के मुद्दे पर बात करना नहीं चाहती, वो केवल और केवल जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। राजनीतिक उथलेपन से कांग्रेस को उबरना चाहिए और सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए।

By MPHE

Senior Editor

Related Post