Breaking
Sun. Apr 28th, 2024

यादवों का भला चाहते हैं अखिलेश तो कर लें भाजपा से गठबंधन’, BJP नेता ने सपा मुखिया को दी सलाह

By MPHE Dec 31, 2023
यादवों का भला चाहते हैं अखिलेश तो कर लें भाजपा से गठबंधन’, BJP नेता ने सपा मुखिया को दी सलाह
यादवों का भला चाहते हैं अखिलेश तो कर लें भाजपा से गठबंधन’, BJP नेता ने सपा मुखिया को दी सलाह

संवाद सहयोगी, आजमगढ़। Loksabha Election 2024 सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ शनिवार को भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमलावार रहे। हरिऔध कला केंद्र में अपनी जीत के सवाल पर प्रेस-प्रतिनिधियों से कहा कि सपा प्रदेश की 80 की 80 सीटें हार जाएगी। अखिलेश यादव को पुरानी राजनीति छोड़नी पड़ेगी। वे अपने को यादवों का नेता मानते हैं। सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ शनिवार को भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमलावार रहे। हरिऔध कला केंद्र में अपनी जीत के सवाल पर प्रेस-प्रतिनिधियों से कहा कि सपा प्रदेश की 80 की 80 सीटें हार जाएगी। अखिलेश यादव को पुरानी राजनीति छोड़नी पड़ेगी। वे अपने को यादवों का नेता मानते हैं। यदि वे यादवों का भला चाहते हैं तो उनके लिए एक सलाह है कि वे गठबंधन के लिए किसी अन्य पार्टी से न मिलें। यह हर कोई जानता है कि 2024 में भाजपा की ही सरकार बननी है। उनको भाजपा के साथ गठबंधन करना चाहिए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 29 दिसंबर को सरायमीर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। उन्होंने इस दौरान कहा था कि भाजपा को हराना है तो यूपी हरा दीजिए, भाजपा 2024 का चुनाव हार जाएगी। आजमगढ़ से ऐतिहासिक चुनाव परिणाम आएगा। इस पर निरहुआ पलटवार करते हुए कहे थे कि मैं चाहता हूं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव लड़े, तो बहुत मजा आएगा।

By MPHE

Senior Editor

Related Post