Breaking
Wed. May 1st, 2024

दुनिया की आबादी 1 साल में 7.5 करोड़ बढ़ी

By MPHE Dec 30, 2023
दुनिया की आबादी 1 साल में 7.5 करोड़ बढ़ी
दुनिया की आबादी 1 साल में 7.5 करोड़ बढ़ी

वाशिंगटन, एजेंसी। 1 जनवरी 2024 से दुनिया की आबादी 8 अरब को पार कर जाएगी। अमेरिका के सेंसस ब्यूरो ने गुरुवार (28 दिसंबर) को अपनी रिपोर्ट में ये दावा किया है। इसके मुताबिक, पिछले 1 साल में दुनिया की जनसंख्या में करीब 7.5 करोड़ का इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में हर सेकेंड 4.3 लोग जन्म लेते हैं जबकि 1 सेकेंड में 2 लोगों की मौत होती है। अमेरिका के सेंसस ब्यूरो के मुताबिक, 1 जनवरी 2024 को दुनिया की कुल आबादी 8.02 अरब हो जाएगी। 1 जनवरी 2023 ये आंकड़ा 7.94 अरब था। नवंबर 2022 में ह ने अनुमान लगाया था कि दुनिया की आबादी 8 अरब पहुंच गई थी। जनसंख्या में 1 अरब की बढ़ोतरी में करीब 11 साल का समय लगा। सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो जुटेरेस ने जनसंख्या में बढ़ोतरी का श्रेय वैज्ञानिक उपलब्धियों, न्यूट्रिशन, हेल्थ और सैनिटेशन फैसेलिटी में सुधार को दिया था। हालांकि, स् सेंसस ब्यूरो के मुताबिक 26 सितंबर, 2023 को दुनिया की आबादी 8 अरब पहुंची। अमेरिका ब्यूरो ने कहा था कि उनके आंकड़े ह से अलग हैं, क्योंकि कुछ देशों में बर्थ और डेथ रेट काउंट करने के लिए सही सिस्टम नहीं है। सेंसस ब्यूरो ने आशंका जताई है कि अब जनसंख्या को 9 अरब पहुंचने में करीब 14 साल का समय लगेगा। वहीं आबादी 10 अरब होने में 16.4 साल और लग सकते हैं। सेंसस ब्यूरो के मुताबिक, आबादी बढ़ने की दर में कमी की एत वजह फर्टिलिटी रेट कम होना है। कोरोना के बाद जनसंख्या बढ़ने की दर घटीः वहीं दुनिया में यूथ की आबादी फिलहाल कम है, जिसका सीधा असर आबादी पर पड़ता है। इसके अलावा कोरोना महामारी का भी पॉपुलेशन बढ़ने पर नकारात्मक असर पड़ा है। महामारी की वजह से 2021 में ग्लोबल लाइफ एक्सपेक्टेंसी यानी लोगों की एवरेज एज कम होकर 71 साल हो गई।
फोर्ट्स के मुताबिक, सेंसस ब्यूरो ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 1 जनवरी 2024 को अमेरिका की आबादी करीब 33.59 करोड़ पहुंच जाएगी। 1 साल के अंदर इसमें करीब 17.59 लाख की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी में अमेरिका में हर 9 सेकेंड में 1 बच्चा जन्म लेगा। वहीं हर 9.5 सेकेंड में एक व्यक्ति की मृत्यु होगी। जन्म दर के घटने के बाद भी क्यों तेजी से बढ़ी आबादी: आंकड़ों के मुताबिक, 1951 में एक महिला औसतन 5 बच् चों को जन्म देती थी। अब साल 2021 में यह आंक ?! 2.5 पर आ गया है। पिछले 70 सालों में जन्म दर आधी हो गई है। तो अब सवाल यह उठता है कि जन्? म दर आधी हो जाने के बावजूद विश्व की आबादी इतनी तेजी से कैसी बढ़ी।

By MPHE

Senior Editor

Related Post