Breaking
Mon. May 20th, 2024

15 राज्यों में कोहरा, मप्र-हरियाणा में जीरो विजिबिलिटी

By MPHE Dec 26, 2023
15 राज्यों में कोहरा, मप्र-हरियाणा में जीरो विजिबिलिटी
15 राज्यों में कोहरा, मप्र-हरियाणा में जीरो विजिबिलिटी

दिल्ली में 30 फ्लाइट्स और 14 ट्रेनें लेट, 5 विमान जयपुर डायवर्ट किए गए

नई दिल्ली, एजेंसी। देश के 15 राज्य ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के कुछ जगहों पर विजिबिलिटी जीरो हो गई है। दिल्ली के पालम में मंगलवार (26 दिसंबर) सुबह 5.30 बजे जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई। लो विजिबिलिटी के कारण पालम स्थित एयरपोर्ट पर दिल्ली आने-जाने वाली लगभग 30 फ्लाइट्स लेट हो गई। सुबह 8.30 बजे से 10 बजे तक 5 फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया। रेलवे ने बताया कि कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 14 ट्रेनें भी लेट हुई हैं। इधर, मध्य प्रदेश में दो दिनों तक कोहरा का अलर्ट है। गुना में मंगलवार सुबह 5:30 बजे विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई। ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना में 26 घना कोहरा छाया रहा। यहां विजिबिलिटी करीब 50 मीटर रही। छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में 26 और 27 दिसंबर को 200 से 500 मीटर तक विजिबिलिटी रह सकती है। हरियाणा के 31 शहरों में मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। यहां अंबाला शहर में आज जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई। कुछ जगहों पर 7.30 बजे से 10.30 बजे तक 10 मीटर विजिबिलिटी रही। धुंध के बीच सड़कों पर गाड्यां रेंगती हुई दिखाई दीं। मौसम विभाग ने जारी किया फॉग मैप मौसम विभग ने देश का फॉग मैप जारी किया है। इसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में धुंध दिखाई गई है। यलो सर्कल वाले एरिया कोहरे से ज्यादा प्रभावित हैं।
इसके मुतबिक 7 राज्यों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बहुत घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है। इस दौरान यहां विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रह सकती है। वहीं, ओडिशा, उत्तराखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा। यहां विजिबिलिटी रेंज 50 मीटर तक रहने की आशंका है। उधर, दक्षिण भारत में 31 दिसंबर तक बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया कि केरल, माहे, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप में आज से अगले 5 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

By MPHE

Senior Editor

Related Post