Breaking
Mon. May 20th, 2024

राशिफल 13 दिसम्बर 2023

By MPHE Dec 12, 2023
राशिफल 13 दिसम्बर 2023
राशिफल 13 दिसम्बर 2023

शुभ संवत 2080, शाके 1945, सौम्य गोष्ठ, मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष, हेमंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पूर्वे तिथि प्रतिपदा, बुधवार, ज्येष्ठ नक्षत्रे, शुभयोगे, कितुघ्नकरणे, धनु की चंद्रमा, औषध सेवन, वाहन क्रय विक्रय, धान्यछेदन तथापि पूर्व दिशा की यात्रा शुभ होगी।
आज जन्म लिए बालक का फल………

आज जन्म लिया बालक बड़ा उत्तम, शिक्षक, शिक्षाविद, शिक्षा शास्त्री, लेक्चरार, प्रोफेसर तथा उत्तम वृत्ति वाला, योगी भोगी, तांत्रिक मांत्रिक, पंडित विद्वान, तथा साधु, महात्मा, मठ मंदिर बनवाने वाला कुशल वक्ता अधिवक्ता शासक प्रशासक तथा स्वाभिमानी कीर्ति वाला होगा।

मेष :- बेचैनी उद्विघ्नता से बचिए, समय पर सोचे कार्य अवश्य होगे, रुके कार्य बन जाएंगे।

वृष :- चिन्ताएं कम हो, सफलता के साधन जुटाए, अचानक लाभ की योजना बन ही जाएगी।

मिथुन :- सफलता के साधन जुटाए, व्यावसायिक क्षमता में वृद्धि अवश्य ही होगी, समय का ध्यान रखे।

कर्क :- व्यर्थ धन का व्यय, समय व शांनि नष्ट होवे, विघटनकारी तत्व परेशान अवश्य करेगा।

सिंह :- भोग, ऐश्वर्य से स्वास्थ्य नरम रहे, विरोधी वर्ग अवश्य ही परेशान करें, समय का ध्यान रखे।

कन्या :- समय व धन नष्ट न हो, क्लेश व अशांति, यात्रा से कष्ट तथा चिन्ता अवश्य बनेगी।

तुला :- परिश्रम से सफलता के साधन अवश्य ही जुटाए, कार्य बाधा तथा कार्य अवरोध से अवश्य बचे।

वृश्चिक :- चोट चपेट आदि से बचिएगा, क्लेश व अशांति तथा मानसिक उद्विघ्नता से बचकर चले।

धनु :- भाग्य का सितारा साथ देवे, क्लेश व अशांति से बचिए, समय का ध्यान अवश्य ही रखे।

मकर :- परिश्रम विफल हो, चिन्ता, यात्रा व व्यग्रता तथा स्वास्थ्य नरम गरम अवश्य ही रहेगा।

कुम्भ :- आकस्मिक घटना से चोट आदि का भय होगा, समय स्थिति का ध्यान अवश्य रखे, अन्यथा हानि ।

मीन :- अधिकारियों से विरोध न करें, इष्ट मित्र सहायक न होवे, समय तथा स्थिति का ध्यान अवश्य रखे ।

By MPHE

Senior Editor

Related Post