विधानसभा चुनाव : सरकार की योजनाओं का लाभ लेने में आगे, भाजपा को वोट देने में सबसे पीछे रहे मुस्लिम मतदाता

विधानसभा चुनाव : सरकार की योजनाओं का लाभ लेने में आगे, भाजपा को वोट देने में सबसे पीछे रहे मुस्लिम मतदाता
विधानसभा चुनाव : सरकार की योजनाओं का लाभ लेने में आगे, भाजपा को वोट देने में सबसे पीछे रहे मुस्लिम मतदाता

उत्तर-मध्य में मुस्लिम बाहुल्य वार्डों में कांग्रेस को 22487 तो भाजपा को मात्र 7472 वोट ही मिले, हार का अंतर रहा 15015 हजार

जबलपुर, मुख्य संवाददाता। विधानसभा चुनाव संपन्न हो गये और जो जीत गये वे जीत का आकलन कर रहे है वहीं जो हार गये है वे यह पता करने में जुटे है कि उनको कहां-कहां से हार मिली और क्यों? इसके अलावा जीते हारे प्रत्याशी यह भी गुणा-भाग लगा रहे है कि उनको कहां से ज्यादा वोट मिले और कहां से कम। उत्तर-मध्य विधानसभा में कांग्रेस ने विधायक रहे विनय सक्सेना को दोबारा मैदान में उतारा था। वहीं भाजपा ने पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडेय को प्रत्याशी बनाया। यहां के चुनाव में यही अनुमान लगाया जा रहा था कि दोनों में ही काटे की टकर है और जीत-हार का मार्जित कम रहेगा। लेकित परिणाम चौंकाने वाले आये और अभिलाष पांडेय लगभग 22 हजार वोटों से भाजपा की इस जीत ने चींकाया ही लेकिन भाजपा ने जब वार्ड बार मिले वोटों का आंकलन लगाया तो खुलासा हुआ कि मुस्लिम बाहुल्य वाडों में भाजपा को न के बराबर बोट मिले वहीं कांग्रेस को इन वार्डों से थोक में घोट मिले। जिससे यह साफ हो गया कि मुस्लिम वर्ग के मतदाता केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का तो पूरा लाभ लेते हैं लेकिन जब बोट देने की बारी आती है तो भाजपा को किनारे कर कांग्रेस को समर्थन देते हैं। इससे अब यही कहा जा रहा है कि यदि यही परंपरा जारी रही तो भाजपा जनप्रतिनिधि मुस्लिम बाहुल्य चार्यों में विकास कार्य करवाने में कतरायेंगे। बताया जाता है वार्ड क्रमांक 59 अशफाक उल्ला खाँ वार्ड में जहाँ भाजपा प्रत्याशी अभिलाष पाण्डे को मात्र 303 बोट मिले वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विनय सक्सेना को 7638 वोट मिले वहीं मौलाना अब्दुल कलाम वार्ड से भाजपा प्रत्याशी अभिलाष पाण्डेय को 893 चोट तो कांग्रेस प्रत्याशी विनय सक्सेना को 6530 वोट मिले। इसी तरह लोकमान्य तिलक वार्ड से भाजपा को 2036 और कांग्रेस को 4439 बोट मिले। गोविंद वल्लभ पंत वार्ड में जहां मुस्लिम वर्ग के मतदाता अच्छी संख्या में है वहां कांग्रेस को 3888 और भाजपा 4260 बोट मिले। यहां भाजपा हारी जरूर नहीं लेकिन उसकी लीड कम रही। इस हिसाब से देखा आये तो इन बातों में भाजपा को कुल 7472 वोट मिले वहीं कांग्रेस को 22487 वोट मिले इस अनुसार यहां से कांग्रेस को 15015 वोटों की लोड मिली।

इन वार्डों के कारण अभिलाष की जीत हुई संभव

चताया जाता है कमला नेहरू वार्ड में भाजपा को 5575 तो कांग्रेस 2521, कस्तूरबा गांधी वार्ड में भाजपा को 5450 तो कांग्रेस 5663 वोट मिले। विवेकानंद वार्ड में 7405 भाजपा को तो 3605 कांग्रेस को। जवाहरगंज वार्ड भाजपा को 6692 तो कांग्रेस को 4705, लोकमान्य तिलक वार्ड भाजपा को 2016 तो कांग्रेस को 4439, हनुमानताल वार्ड में 4414 भाजपा को 2561 कांग्रेस को, महात्मा गांधी वार्ड 3895 भाजपा को 2145 कांग्रेस को, गोविंद बल्लभ पंत
वार्ड में भाजपा को 4260 और कांग्रेस 3888 वोट मिले। चेरीताल वार्ड में 5055 कांग्रेस को 2625 कांग्रेस को, जयप्रकाश नारायण वार्ड में भाजपा को 5049 कांग्रेस 2890, राममनोहर लोहिया वार्ड में भाजपा को 4549 तो कांग्रेस 2503, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में भाजपा को 5140 तो कांग्रेस को 2254, राजीव गांधी वार्ड में भाजपा को 5511 और कांग्रेस 2358 बोट मिले। सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड में 4042 भाजपा को 2319 कांग्रेस को। दयानंद सरस्वती
वार्ड में भाजपा को 3488 कांग्रेस को 2532 वोट। भवानी प्रसाद तिवारी वार्ड में भाजपा को 3461 भाजपा को 1943 कग्रिस को। महाराज अग्रसेन वार्ड में भाजपा को 4894 भाजपा को 2353 कांग्रेस की बोट मिले। मौलाना अब्दुल कलाम वार्ड में भाजपा को 893 और कांग्रेस 6530। राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में भाजपा को 5364 कांग्रेस 2566 वोट मिले। अशफक ताला खां वार्ड में भाजपा को 303 और कांग्रेस 7638 वोट मिले।