Breaking
Sun. May 19th, 2024

राशिफल 9 दिसम्बर 2023

By MPHE Dec 8, 2023
राशिफल 9 दिसम्बर 2023
राशिफल 9 दिसम्बर 2023

शुभ संवत 2080, शाके 1945, सौम्य गोष्ठ, मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष, हेमंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पूर्वे तिथि द्वादशी, शनिवासरे, चित्रा नक्षत्रे, शोभन योगे, कौलव करणे, तुला की चंद्रमा, द्विपुस्कर योग 5/59 सर्वार्थ सिद्ध योग व्यापार तथापि पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ होगी।

आज जन्म लिए बालक का फल……..

आज जन्म लिया बालक योग्य बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल तथा स्वाभिमानी, कुशल वक्ता, अधिवक्ता होगा, सोना चांदी, हीरा मोती का व्यापारी तथा दूध की डेरी वाला तथा दूध बेचने वाला, शासक प्रशासक तथा सचिव अधिकारी तथा राजनेता, राज्य अधिकारी, वक्ता होगा।

मेष :- साधन संपन्नता के योग फलप्रद हो, आर्थिक योजना अवश्य ही फलप्रद होगी।

वृष :- अपने किए पर पछताना पड़ेगा, मानसिक बेचैनी, क्लेश तथा अशांति होगी।

मिथुन :- सफलता के साधन जुटाए, व्यवसायिक क्षमता में वृद्धि होगी, समस्याओं का समाधान होगा।

कर्क :- दैनिक कार्यों में सफलता मिले, स्त्री से सुख, इष्ट मित्र सुखवर्धक अवश्य होवे ।

सिंह :- स्त्री वर्ग से हर्ष उल्लास होवे, भोग ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी, कार्य रुचि बढ़ेगी।

कन्या :- धन प्राप्त, आशानुकूल में वृद्धि, बिगड़े कार्यों की योजना सफल हो जाएगी।

तुला :- बिगड़े कार्य अवश्य ही बन जाएगे, आशानुकूल सफलता से हर्ष होगा, ध्यान रखे ।

वृश्चिक :- कार्य योजना पूर्ण होवे, बड़े बड़े लोगों से मेल मिलाप होगा, कार्य अवरोध से बचें

मकर :- कार्य कुशलता से संतोष, स्थिति में सुधार तथा चिन्ता अवश्य होगी।

कुम्भ :- आर्थिक योजना पूर्ण होवे, शरीर कष्ट, मानसिक बेचैनी, रुके कार्य अवश्य बनेंगे।

मीन :- दैनिक कार्यों में बाधा, चिन्ता उद्विघ्नता बने, धन का व्यय अवश्य ही होवे।

By MPHE

Senior Editor

Related Post